Chandauli News: फर्जी निजी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, पृथ्वीराज हॉस्पिटल सील

Chandauli News: चंदौली जनपद के चकिया स्थित पृथ्वीराज हॉस्पिटल को डिप्टी सीएमओ संजय सिंह के नेतृत्व में टीम से सील किया है,इस कार्यवाही के बाद अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

Ashvini Mishra
Published on: 13 Aug 2025 6:57 PM IST
Chandauli News: फर्जी निजी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, पृथ्वीराज हॉस्पिटल सील
X

फर्जी निजी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई   (photo; social media )

Chandauli News: चंदौली जनपद के चकिया तहसील क्षेत्र के कस्बा में फर्जी तरीके से चल रहे पृथ्वीराज हॉस्पिटल पर डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी करते हुए सील करने की कार्रवाई की है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को जिला संयुक्त अस्पताल चकिया में शिफ्ट कर उसे पर ताला लगा दिया गया है। इस हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई किया था लेकिन जब जांच किया तो जिस डॉक्टर के नाम पर रजिस्ट्रेशन अपलाई किया गया था सीधे डॉक्टर ने मना कर दिया, हॉस्पिटल संचालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज आदि नहीं दिए जाने पर,हॉस्पिटल को शील करते हुए मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया है।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के चकिया स्थित पृथ्वीराज हॉस्पिटल को डिप्टी सीएमओ संजय सिंह के नेतृत्व में टीम से सील किया है,इस कार्यवाही के बाद अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

फर्जी तरीके से संचालित

इस संबंध में डिप्टी सीएमओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि पृथ्वीराज हॉस्पिटल द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई किया गया था तथा शिकायत भी मिली थी कि फर्जी तरीके से संचालित किया जा रहा है, जब उसकी जांच की गई तो जिस डॉक्टर के नाम पर रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई किया गया था उस डॉक्टर से बात किया गया तो उन्होंने सीधा-सीधा मना कर दिया कि मैं बनारस में प्रैक्टिस करता हूं चकिया में से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। यही नहीं हॉस्पिटल बेसमेंट में गैर कानूनी तरीके से चल रहा था और कोई भी पूर्ण कागजात नहीं मिलने के कारण अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील करके ताला लगा दिया गया और अस्पताल में भर्ती मरीजों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में शिफ्ट कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से आसपास के फर्जी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है, यही नहीं डिप्टी सीएमओ ने चेतावनी दी कि जो लोग फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कराए हैं या फर्जी रूप से हॉस्पिटल चला रहे हैं सबकी जांच की जाएगी, जो भी अवैध पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story