Chandauli News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई: चेन पुलिंग करने वाले 600 से अधिक और महिला कोच में सफर करने वाले 1100 से ज्यादा पुरुष हिरासत में

Chandauli News: सबसे अधिक 327 चेन पुलिंग के मामले दानापुर मंडल में सामने आए, जबकि समस्तीपुर में 136, सोनपुर में 64, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 40 और धनबाद मंडल में 45 लोगों को पकड़ा गया।

Sunil Kumar
Published on: 11 July 2025 10:52 PM IST
Chandauli News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई: चेन पुलिंग करने वाले 600 से अधिक और महिला कोच में सफर करने वाले 1100 से ज्यादा पुरुष हिरासत में
X

रेलवे की बड़ी कार्रवाई  (photo: social media )

Chandauli News: पूर्व मध्य रेल ने ट्रेनों को बिना किसी उचित कारण के जहां-तहां रोकने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए गए विशेष अभियान "समय पालन" के तहत, पिछले महीने 15 जून से 30 जून 2025 के बीच, 612 ऐसे व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया जिन्होंने अवैध रूप से चेन पुलिंग की थी। यह कार्रवाई ट्रेनों के अनावश्यक विलंब को रोकने के उद्देश्य से की गई थी। पकड़े गए लोगों पर रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कानूनी कार्यवाही की गई है। इस दौरान सबसे अधिक 327 चेन पुलिंग के मामले दानापुर मंडल में सामने आए, जबकि समस्तीपुर में 136, सोनपुर में 64, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 40 और धनबाद मंडल में 45 लोगों को पकड़ा गया।

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि, 'महिला सुरक्षा' अभियान में 1176 पुरुष यात्री पकड़े गए

रेलवे प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी पूरी तरह से सतर्क है। इसी क्रम में, ऑपरेशन "महिला सुरक्षा" के अंतर्गत महिला कोचों में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी एक विशेष धर-पकड़ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत, समान अवधि (15 जून से 30 जून 2025) में, रेलवे सुरक्षा बल ने 1176 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया। इन यात्रियों पर रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले में भी दानापुर मंडल में सबसे अधिक 420 पुरुष यात्री पकड़े गए, जबकि धनबाद मंडल में 342, सोनपुर मंडल में 275, समस्तीपुर मंडल में 78 और पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 61 पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया। पूर्व मध्य रेल द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और समय पर ट्रेनों के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखेगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sunil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Kumar

Next Story