Chandauli News: गरीबों के मसीहा PDA नायक का जन्मदिन नौगढ़ में धूमधाम से मनाया गया

Chandauli News: नौगढ़ दुर्गा मंदिर के समीप स्थित पोखरे के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख कार्यकर्ता और स्थानीय नेता शामिल हुए।

Sunil Kumar
Published on: 1 July 2025 6:14 PM IST
Chandauli News: गरीबों के मसीहा PDA नायक का जन्मदिन नौगढ़ में धूमधाम से मनाया गया
X

Akhilesh Yadav birthday  (photo: social media ) 

Chandauli News: चंदौली जिले के नौगढ़ बाजार में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव,जो गरीबों के मसीहा और PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नायक का जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। नौगढ़ दुर्गा मंदिर के समीप स्थित पोखरे के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख कार्यकर्ता और स्थानीय नेता शामिल हुए।

पूर्व विधायक ने काटा केक, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

इस अवसर पर चकिया विधानसभा के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगाए और उनकी लंबी आयु की कामना की। इस दौरान सभी के चेहरे पर खुशी और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।

अस्पताल में फल और मिष्ठान वितरण

वहीं, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने अपने नेता के जन्मदिन को और भी खास बनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और गरीबों के बीच फल और मिष्ठान का वितरण किया। इस नेक कार्य से मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने पूर्व विधायक के इस प्रयास की सराहना की।

कई गणमान्य व्यक्तियों ने लिया भाग

इस मौके पर राजनाथ सिंह, नौगढ़ के पूर्व प्रमुख जवाहर खरवार, अजीज, अरुण यादव, राजकुमार और महेंद्र जैसे कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस प्रकार, नौगढ़ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करके मनाया, जो पार्टी के PDA के नायक के प्रति उनके समर्पण और सम्मान को दर्शाता है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Sunil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Kumar

Next Story