Chandauli News: सना बनीं एक दिन की उप जिलाधिकारी सकलडीहा, मिशन शक्ति के तहत सुनीं जन समस्याएं

Chandauli News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत चंदौली की सना अंसारी को एक दिन के लिए सकलडीहा की उप जिलाधिकारी बनाया गया। छात्रा ने आम जनता की समस्याएं सुनीं और प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाई।

Ashvini Mishra
Published on: 29 Sept 2025 1:22 PM IST
Chandauli News: सना बनीं एक दिन की उप जिलाधिकारी सकलडीहा, मिशन शक्ति के तहत सुनीं जन समस्याएं
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली में महिला सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सकलडीहा की छात्र सना अंसारी एक दिन के लिए उप जिलाधिकारी सकलडीहा के पद पर आसीन हुई। उनके साथ 10 लड़कियों का एक ग्रुप था जिसमें प्रिंसिपल मंजू देवी ने सना को बेहतरीन संवाद अच्छी सूझबूझ तथा क्लास में प्रथम स्थान रहने वाली छात्रा को उपजिला अधिकारी सकलडीहा के लिए चुनी थी।

आपको बता दे की चंदौली जनता की सकलडीहा तहसील में एक दिन के लिए महिला मिशन शक्ति 5 के तहत चल रहे कार्यक्रम में एक दिन के लिए कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा सना अंसारी को उप जिला अधिकारी सकलडीहा के कुर्सी पर आसीन कर पीड़ितों की समस्याओं की सुनने के लिए मार्गदर्शन जिलाधिकारी द्वारा किया गया।पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के तहत मिशन शक्ति 5 कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तरफ छात्राओं को शासकीय पदों पर सम्मान देकर उनके आत्म विश्वास को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

यह कार्य इस लिए किया जा रहा है,की महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों की संबंध में जागरुक करते हुए उनको निर्भीक रहने के लिए आत्मनिर्भर बनाया जा सके।उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने सना को सम्मान जनक तरीके से अपनी कुर्सी पर बैठाकर सामान्य जनता के तरफ से आए प्रार्थना पत्रों पर विधिवत राय दी। तहसीलदार सकलडीहा के साथ किरण पाल अध्यापिका, रितु दीप लेखाकार आदि ने सना को बड़ा सहयोग दिया।

1 / 6
Your Score0/ 6
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story