Chandauli News: रेल यात्रियों के लिए ज़रूरी सूचना: बिलासपुर मंडल में एनआई कार्य के कारण 3 जोड़ी ट्रेनें रद्द

Chandauli News: इस परियोजना के तहत किरोड़ीमलनगर स्टेशन पर नॉन- इंटरलॉकिंग (एनआई) का काम किया जाना है, जिसकी वजह से इस रूट से गुजरने वाली 3 जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है।

Sunil Kumar
Published on: 21 Aug 2025 10:22 PM IST
Chandauli News: रेल यात्रियों के लिए ज़रूरी सूचना: बिलासपुर मंडल में एनआई कार्य के कारण 3 जोड़ी ट्रेनें रद्द
X

बिलासपुर मंडल में एनआई कार्य के कारण 3 जोड़ी ट्रेनें रद्द  (photo: social media )

Chandauli News: बिलासपुर मंडल के रायगढ़-झारसुगुड़ा रेलखंड पर तीसरी और चौथी लाइन का काम चल रहा है। इस परियोजना के तहत किरोड़ीमलनगर स्टेशन पर नॉन- इंटरलॉकिंग (एनआई) का काम किया जाना है, जिसकी वजह से इस रूट से गुजरने वाली 3 जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। अगर आप इन तारीखों पर यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो कृपया अपनी यात्रा से पहले इन बदलावों को ध्यान में रखें।

रद्द की गई ट्रेनें

हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (17005/17006):

ट्रेन संख्या 17005 (हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस) 21 अगस्त, 2025 को हैदराबाद से नहीं चलेगी।

ट्रेन संख्या 17006 (रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस) 24 अगस्त, 2025 को रक्सौल से नहीं चलेगी।

वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (17321/17322):

ट्रेन संख्या 17321 (वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस) 22 अगस्त, 2025 को वास्को डी गामा से नहीं चलेगी।

ट्रेन संख्या 17322 (जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस) 25 अगस्त, 2025 को जसीडीह से नहीं चलेगी।

गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (22358/22357):

ट्रेन संख्या 22358 (गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस) 27 अगस्त, 2025 को गया से नहीं चलेगी।

ट्रेन संख्या 22357 (लोकमान्य तिलक-गया एक्सप्रेस) 29 अगस्त, 2025 को लोकमान्य तिलक से नहीं चलेगी।

यह बदलाव यात्रियों की सुरक्षा और रेल नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे हैं। असुविधा के लिए रेलवे विभाग को खेद है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Sunil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Kumar

Next Story