Chandauli News: सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदीः ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री को मिला 10,000 का सामान वापस

Chandauli News: पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन पर ’ऑपरेशन अमानत’ के तहत एक यात्री को उसका भूला हुआ बैग सुरक्षित वापस मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 10,000 रुपये है।

Sunil Kumar
Published on: 30 July 2025 4:59 PM IST
chandauli news
X

chandauli news

Chandauli News: रेल यात्रियों की सुरक्षा और उनके खोए हुए सामान को वापस दिलाने में रेलवे सुरक्षा बल लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में, पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन पर ’ऑपरेशन अमानत’ के तहत एक यात्री को उसका भूला हुआ बैग सुरक्षित वापस मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 10,000 रुपये है। आरपीएफ की इस तत्परता और ईमानदारी की यात्री ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

क्या था मामला?

जब गाड़ी संख्या 05293 अप डीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर पहुंची। सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू से मिली सूचना के आधार पर, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के उपनिरीक्षक विजय बहादुर राम ने अपने स्टाफ के साथ तुरंत कार्रवाई की। रेल मदद पर शिकायतकर्ता आशुतोष कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन के पीछे के सामान्य कोच में एक बैग मिला। बैग में कपड़े, खाने का सामान और होटल मैनेजमेंट कॉलेज से संबंधित कुछ दस्तावेज थे।

सत्यापन के बाद सामान वापसी

आरपीएफ जवानों ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर यह सुनिश्चित किया कि बैग उन्हीं का है। इसके बाद, बैग को ट्रेन से उतारकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर सुरक्षित रख दिया गया। आज, 30 जुलाई, 2025 को, शिकायतकर्ता आशुतोष कुमार, जो संजय मंडल के पुत्र और बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना अंतर्गत रेवासी गांव के निवासी हैं, आरपीएफ पोस्ट डीडीयू पहुंचे। उचित सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, उनका खोया हुआ बैग पूरी तरह से सुरक्षित उन्हें सौंप दिया गया। बैग की अनुमानित कीमत लगभग 10,000 रुपये आंकी गई है।

यात्री ने जताया आभार

अपना सामान वापस पाकर यात्री आशुतोष कुमार ने रेलवे सुरक्षा बल का हार्दिक आभार व्यक्त किया। ’ऑपरेशन अमानत’ के तहत आरपीएफ की यह त्वरित और प्रभावी कार्रवाई एक बार फिर यह दर्शाती है कि भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के प्रति कितनी गंभीर है। यह घटना अन्य यात्रियों के लिए भी एक उदाहरण है कि यदि वे ट्रेन में अपना सामान भूल जाते हैं, तो आरपीएफ की मदद से उसे वापस पाना संभव है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Sunil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Kumar

Next Story