Chandauli News: मंत्री के गांव में जलजमाव से लोग परेशान, व्यापारी व किसान यूनियन ने बीडीओ का फूंका पुतला

Chandauli News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के गांव सकलडीहा में जल जमाव की समस्या लंबे समय से है जिसको लेकर ग्रामीण परेशान रहते हैं। वहीं समस्याओं का निदान नहीं किए जाने के कारण किसान यूनियन तथा व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।

Ashvini Mishra
Published on: 1 July 2025 5:01 PM IST
Chandauli News: मंत्री के गांव में जलजमाव से लोग परेशान, व्यापारी व किसान यूनियन ने बीडीओ का फूंका पुतला
X

व्यापारी व किसान यूनियन ने बीडीओ का फूंका पुतला   (photo: social media )

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा कस्बा में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर तले मंगलवार को व्यापारियों के साथ धरना देते हुए बीडीओ का पुतला फुक कर नाराजगी जताया।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के गांव सकलडीहा में जल जमाव की समस्या लंबे समय से है जिसको लेकर ग्रामीण परेशान रहते हैं। वहीं समस्याओं का निदान नहीं किए जाने के कारण किसान यूनियन तथा व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।

तीन दिनों से चल रहे घरना,नाली की साफ सफाई नहीं होने के कारण धरना रत किसान यूनियन व व्यापारियों ने बारिश में भीगते हुए बीडीओ सकलडीहा का मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए पुतला दहन किया।

आर - पार की लड़ाई लड़ने को तैयार

इसके संबंध में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल ने बताया कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम सभी लोग आर - पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। जहां इस धरने को किसान यूनियन के अन्य संगठनों द्वारा भी समर्थन देकर मजबूती दी जा रही है वहीं इस समर्थन के साथी यूनियन के लोगों द्वारा समस्या के समाधान को लेकर हर लड़ाई लड़ने की बात की गई।

बताते चले की सकलडीहा इंटर कॉलेज मुख्य मार्ग पर आए दिन हल्की सी बारिश होने पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिसके कारण व्यापारियों, राहगीरों,अधिवक्ताओं,अध्यापकों छात्रों के साथ उक्त रास्ते से आवागमन करने वाले सभी लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसके संबंध में किसान यूनियन जिलाधिकारी के साथ संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराते हुए शीघ्र निदान करने की मांग की थी। चर्चा के दौरान पिंटू पाल ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा 29 तारीख से पूर्व समस्या का निदान किए जाने की बात कही गई थी। वही समस्या का निदान नहीं होने के कारण व्यापारियों तथा यूनियन के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल द्वारा पूर्ण घोषित कार्यक्रम के अनुसार धरने पर बैठने का कार्य किया गया। वही यूनियन के लोगों ने जिलाधिकारी को चेताया किया कि अगर जल्द से जल्द समस्या का निदान नहीं किया गया तो यह आंदोलन जारी रहेगा।

धरने पर बैठने वाले में मुख्य रूप से भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल, युवा जिला अध्यक्ष विजयकांत पासवान, जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव, टनमन सिंह, विनीत पाल, अभिषेक, आकाश, रणविजय, राम अवतार, अखिलेश के साथ दर्जनों किसान नेता उपस्थित रहे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णर सेठ आनंद से दिलीप गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

1 / 6
Your Score0/ 6
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story