Chandauli News: सांप काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में गई महिला की जान, बच्चों से छिन गया मां का साया

Chandauli News: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Ashvini Mishra
Published on: 4 Sept 2025 11:18 PM IST
Chandauli News: सांप काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में गई महिला की जान, बच्चों से छिन गया मां का साया
X

सांप काटने पर झाड़ फूंक के चक्कर में गई महिला की जान   (photo: social media )

Chandauli News: चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के हथियानी गांव की मिन्ता देवी की सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक कराने के कारण सही समय पर उपचार न मिलने से मौत हो गई। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुई, पूरे परिवार में शोक का माहौल फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

आप को बता दें कि जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के हथियानी गांव की निवासिनी मिंता देवी जिनकी उम्र 35 वर्ष थी उनको गुरुवार को सांप काट लिया था , झाड़ फूक के चक्कर में सही समय पर उपचार नहीं मिलने से सांप काटने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनके पति बल्लू चौहान की एक साल पूर्व एक्सीडेंट के दौरान मौत हो गई थी ।मृतका को तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटे पवन जिसकी उम्र 16 और पंकज 14 वर्ष तथा एक बिटिया जिसका 15वर्ष नाम गुड़िया है और उनके ससुर का नाम बाबू नंदन सिंह चौहान है ।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

परिजन द्वारा दोपहर में सांप काटने के बाद झाड़ फूंक जुट रहे लेकिन कोई सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया और परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार की कार्यवाही में जुट गए।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story