CM Yogi News: सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, 15 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, विकास कार्यों की समीक्षा भी की

CM Yogi News: सहारनपुर में मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी योजना की 381 करोड़ रुपए की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य जनपद को स्मार्ट और स्वच्छ बनाना है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 4 Aug 2025 12:21 PM IST (Updated on: 4 Aug 2025 12:29 PM IST)
CM Yogi Adityanath Saharanpur Visit
X

CM Yogi Adityanath Saharanpur Visit

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री जनपद में लगभग साढ़े पांच घंटे रहेंगे। मुख्यमंत्री के जनपद आगमन से पहले उच्चाधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली थी। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सहारनपुर में मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी योजना की 381 करोड़ रुपए की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

इन परियोजनाओं का उद्देश्य जनपद को स्मार्ट और स्वच्छ बनाना है। इसके बाद मुख्यमंत्री विकास कार्यों और मंडलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी करेंगे। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने विभागीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का विवरण लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगोह रोड स्थित गोगा म्हाड़ी पर पूजन भी करेंगे।

खराब मौसम के चलते सीएम सड़क मार्ग से पहुंचे सर्किट हाउस

मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरसावा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के जनपद आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के आलाधिकारियों के साथ विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के मद्देनजर सरसावा एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस रोड और पुलिस लाइन तक भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बगैर पास किसी को भी सर्किट हाउस के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी है। इस दौरान सहारनपुर में मुख्यमंत्री की मौसी सरोज देवी भी परिवार के साथ मुलाकात करने के लिए वहां पहुंचीं।

मेरठ भी जायेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

सहारनपुर दौरे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचेंगे। दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री मेरठ जायेंगे। जनपद को मुख्यमंत्री न्यू टाउनशिप का उपहार देंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मेरठ मंडल के सांसद, विधायक और एमएलसी के साथ बैठक करेंगे। मेरठ में भी सीएम विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मेरठ में ही रात्रि विश्राम करेंगे और फिर सुबह प्रस्थान करेंगे।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story