TRENDING TAGS :
Etah News: राजस्थान सड़क हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा, हरसंभव मदद का आश्वासन
Etah News: राजस्थान सड़क हादसे में मारे गए एटा के श्रद्धालुओं के परिजनों से केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और घायलों के इलाज की व्यवस्था का आश्वासन दिया।
Etah News
Etah News: राजस्थान के खाटू श्यामजी से दर्शन कर लौटते समय हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों से मिलने शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ग्राम असरौली (कोतवाली देहात क्षेत्र) पहुंचे। उन्होंने शोकसंतप्त परिवारों को सांत्वना दी और सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
मंत्री वर्मा ने दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की। साथ ही, उन्होंने हादसे में घायल लोगों का हालचाल लिया और बताया कि सरकार उनके इलाज को लेकर गंभीर है। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक की स्थिति अत्यंत गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है।बी.एल. वर्मा ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता करेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी जरूरत को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, सुधाकर वर्मा, पुष्पेंद्र लोधी, प्रदीप भामाशाह सहित लोधी समाज के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।गौरतलब है कि बीते दिनों एटा जिले के श्रद्धालु राजस्थान के खाटू श्यामजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस भीषण दुर्घटना में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व भाजपा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया और वर्तमान सपा सांसद देवेश शाक्य सहित कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं।


