Etawah News: सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने की कोशिश हुई नाकाम, पुलिस ने 11 को पकड़ा

Etawah News: इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दादरपुर में कथावाचक और उसके सहयोगी के साथ घटी घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जरिये माहौल खराब करने की लगातार कोशिश की जा रही है।

Ashraf Ansari
Published on: 28 Jun 2025 5:07 PM IST
etawah news
X

etawah news

Etawah News: जिले के बकेवर में घटी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पड़ी और माहौल खराब करने के मामले में पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। पुलिस के द्वारा 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

माहौल खराब करने की हो रही थी कोशिश

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दादरपुर में कथावाचक और उसके सहयोगी के साथ घटी घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जरिये माहौल खराब करने की लगातार कोशिश की जा रही है। लेकिन माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस भी सख्त कार्रवाई करते हुए दिखाई दे रही है। ऐसा ही कुछ 12 घंटे पहले सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और माहौल खराब करने को लेकर कोशिश की गई लेकिन सोशल मीडिया पुलिस टीम की नजर पड़ गई और उसके बाद 11 लोगों पर कार्रवाई की गई।

इन लोगों पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस टीम के द्वारा जिन लोगों को पकड़ा गया उनमें आशिक, फेसबुक यूजर अंशुल, रवि यादव, नवनीत कश्यप, पंकज, शिवम, प्रिंस, विकास उर्फ गौरव, कुणाल, प्रशान्त कुमार, अंकित यादव शामिल है। पुलिस के द्वारा पकड़े गए सभी अभियुक्त इटावा जनपद के रहने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर

बकेवर घटी घटना को लेकर सोशल मीडिया टीम लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर बनाई हुई है। फिर चाहे फेसबुक हो, इंस्टाग्राम हो यूट्यूब या युटयूब जैसे प्लेटफार्म हो पुलिस अपनी नजर बनाई हुई है। अगर कोई माहौल खराब करने जैसी कोई भी पोस्ट करता है तो तुरंत उसे पर कार्रवाई की जा रही।

एसएसपी ने लोगों से की अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनता से अभी की है कि अगर सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट आती है जिससे माहौल खराब हो सकता है तो उसको आप शेयर ना करें आप इसके बारे में पुलिस को जानकारी दें। जिससे शहर में चैन अमल कायम रहे और किसी भी तरीके का माहौल खराब ना हो।

1 / 6
Your Score0/ 6
Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story