Etawah News: हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आए युवक का फांसी पर लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

Etawah News: शनिवार को कुछ लोग एक पेड़ के पास से गुजर रहे थे तभी अचानक से उनकी नजर फांसी के फंदे पर लटके एक व्यक्ति पर गई। शव लटका देख लोग डर गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई।

Ashraf Ansari
Published on: 5 July 2025 5:25 PM IST
Etawah News: हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आए युवक का फांसी पर लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
X

हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आए युवक का फांसी पर लटका मिला शव   (photo: social media )

Etawah News: इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक का पेड़ पर फांसी के फंदे पर शव झूलता हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू की।

पेड़ पर लटक रहा था युवक का शव

इटावा के गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का लोगों ने फांसी के फंदे पर शव झूलता हुआ देखा। शव की शिनाख्त की गई और परिवार के लोगों को उसके बारे में जानकारी दी गई। बताते चलें कि मामला इकदिल थाना क्षेत्र के नगला प्रेमी में आज शनिवार को कुछ लोग एक पेड़ के पास से गुजर रहे थे तभी अचानक से उनकी नजर फांसी के फंदे पर लटके एक व्यक्ति पर गई। शव लटका देख लोग डर गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची जहां फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल की गई और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया।

कुछ दिन पहले जमानत पर आया था युवक

युवक का फांसी के फंदे पर शव झूलता मिलने के मामले में पुलिस के द्वारा शव की शिनाख्त कर ली गई। बताया गया कि मृतक का नाम विनय यादव 40 वर्षीय था, जो नगला प्रेमी में रहा करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि विनय यादव का नाम एक हत्या के मामले में था जिसे सजा सुनाई गई थी और वह जेल में सजा काट रहा था। कुछ दिन पहले ही विनय जमानत पर आया था और बता रहा था कि उसे जान का खतरा है।

कल से लापता था विनय

विनय के बारे में पता चला कि उसकी लव मैरिज की तहत शादी हुई थी। विनय जब जेल गया तो उसकी पत्नी उसको छोड़ कर चली गई। वही शुक्रवार को सुबह 4:00 से निकला हुआ था और उसके बाद अपने घर वापस नहीं आया। उसके घरवालों ने उसको ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। वही आज पता चला कि विनय यादव का फांसी के फंदे पर शव झूल है। वही विनय यादव के मामले को पुलिस के द्वारा गंभीरता से लेना शुरू कर दिया गया है सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच पड़ताल की जा रही।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story