Etawah News: इटवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1,200 किलो अवैध पटाखों के साथ दो गिरफ्तार

Etawah News: इटवा पुलिस ने दीपावली और छठ पूजा से पहले 1,200 किलो अवैध पटाखों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Ashraf Ansari
Published on: 11 Oct 2025 5:32 PM IST
Etawah News: इटवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1,200 किलो अवैध पटाखों के साथ दो गिरफ्तार
X

Etawah News

Etawah News: आगामी दीपावली और छठ पूजा के मद्देनज़र जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान में इटवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से करीब 1,200 किलो अवैध पटाखे बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹7.05 लाख बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अवैध पटाखा भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी इटवा सुभेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में थाना इटवा पुलिस टीम ने किया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो अलग-अलग टीमों के साथ दबिश दी। पहली टीम ने प्रभुदयाल उर्फ राजा जायसवाल, पुत्र राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, निवासी वार्ड नं. 16 अटलनगर, थाना इटवा के घर से 11 गत्तों में लगभग 750 किलो अवैध पटाखे बरामद किए।

दूसरी टीम ने फिरोज, पुत्र मोहम्मद रफीक, निवासी ग्राम जानकीनगर, थाना इटवा के घर से 12 गत्तों और एक झोले में लगभग 450 किलो पटाखे जब्त किए।दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर पटाखों की अवैध बिक्री के लिए भंडारण कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों के पास विस्फोटक पदार्थ रखने या बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।बरामदगी के आधार पर दोनों के विरुद्ध धारा 125 बीएनएस, धारा 9B विस्फोटक अधिनियम 1984 और धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहत मुकदमे दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजा गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नागेन्द्र सिंह, रामजी यादव, विनय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी, कांस्टेबल धनश्याम यादव, राकेश मौर्या, प्रवीन कुमार, विकास ओझा, गिरीजेश कुमार, तथा महिला आरक्षी ब्रिजमा निषाद और श्रुति मिश्रा शामिल रहे।इटवा पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से त्योहारों के दौरान संभावित हादसों और अवैध व्यापार पर अंकुश लगेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध पटाखों के भंडारण या बिक्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

1 / 6
Your Score0/ 6
Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story