TRENDING TAGS :
Fatehpur News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार में झड़प, जबरन जीप में भरकर ले जाने का आरोप
Fatehpur News: पुलिस कर्मी युवक को जबरन जीप में भरकर ले जाने लगे, जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। युवक चिल्लाया किस गुनाह पर उसे जबरन पुलिस जीप में लादकर ले जाया जा रहा है।
वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार की पुलिस से हुई झड़प (photo: social media )
Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोकने पर झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस जबरन युवक को पुलिस जीप में लादकर ले जाने लगी। यह देखकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई और किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहा पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी तेज स्पीड में एक पल्सर सवार युवक कई बार भीड़ के बीच जब निकला तो पुलिस टीम ने बाइक सवार युवक को रोक लिया। पुलिस द्वारा रोकने पर बाइक सवार युवक की पुलिस वालों से झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस कर्मी युवक को जबरन जीप में भरकर ले जाने लगे, जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। युवक चिल्लाया किस गुनाह पर उसे जबरन पुलिस जीप में लादकर ले जाया जा रहा है।
जब थाना प्रभारी बच्चेलाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बुधवार के दिन रक्षपालपुर चौराहा पर शाम के समय वाहन चेकिंग किया जा रहा था, तभी एक युवक पल्सर बाइक लेकर तेज गति में निकला। बाइक का साइलेंसर हटा होने से आवाज काफी तेज आ रही थी, जिस कारण से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी।
चेतावनी देकर छोड़ दिया गया
जब युवक को रोका गया तो शराब के नशे में था और नाम पता पूछने पर अपना नाम तेज बहादुर सिंह पुत्र भानु प्रताप निवासी रक्षपालपुर बताया। युवक से जब बाइक पर साइलेंसर लगाने और कागज मंगा गया तो विवाद करने लगा। जिसको थाना ले जाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।


