Fatehpur News: अखिल भारत हिंदू महासभा का धरना प्रदर्शन: 4 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला पूर्ति कार्यालय में हंगामा

Fatehpur News: जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय में न मिलने पर संगठन के लोग भड़क गए और परिसर में धरना पर बैठ गए।इस दौरान नारेबाजी सुनकर बाहर आये कर्मियों से संगठन के नेताओं से बहस हो गई।

Ramchandra Saini
Published on: 14 July 2025 4:10 PM IST
Fatehpur News: अखिल भारत हिंदू महासभा का धरना प्रदर्शन: 4 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला पूर्ति कार्यालय में हंगामा
X

अखिल भारत हिंदू महासभा का धरना प्रदर्शन  (photo: social media )

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिला पूर्ति कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और राशन कार्ड धारकों के राशन में की कटौती सहित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा के उत्तर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभारी काशी प्रान्त मनोज त्रिवेदी के नेतृत्व में पटेल नगर से जुलूस के रूप में पूर्ति कार्यालय पहुचे कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों लेकर नारेबाजी करने लगे।

इस बीच जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय में न मिलने पर संगठन के लोग भड़क गए और परिसर में धरना पर बैठ गए।इस दौरान नारेबाजी सुनकर बाहर आये कर्मियों से संगठन के नेताओं से बहस हो गई।

धरना पर बैठे प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने बताया कि जिला पूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है।हम लोग संगठन के माध्यम से 4 मांगों को लेकर आये है पहला तो राशन कार्ड के ऑनलाइन किये गए आवेदन को जल्द से जल्द जारी किया जाए।

कोटेदार के द्वारा अशोभनीय व्यवहार

कार्ड धारक जब राशन लेने कोटेदार के पास जाता है तो उसके साथ कोटेदार के द्वारा अशोभनीय व्यवहार किया जाता है, जिसको दूर किये जायें नही तो संगठन के लोग ऐसे कोटेदारों को सबक सिखाने का काम करेंगे।

जिले के अधिकांश कोटेदारों के द्वारा प्रत्येक कार्ड के हिसाब से 5 किलो राशन कम दिया जाता है।ऐसे कोटेदारों पर विभाग के ओर से मुकदमा दर्ज कराया और कोटा को निरस्त किया जाए।

इसके साथ ही जिले में सभी गैस एजेंसी मालिको के द्वारा उपभोक्ताओं से गैस सिलेंडर होम डिलीवरी के नाम पर प्रति सिलेंडर 40 से 50 रुपये अलग से वसूली किया जाता है।जबकि गैस सिलेंडर बुक करते समय होम डिलीवरी तक का पैसा एक साथ जोड़कर रसीद में आता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार पर रोक नही लगाई गई तो परिसर में क्रमिक अनशन शुरू किया जायेगा।इस मौके पर जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, नरेश कुमार,ब्रह्मेश चंद्र तिवारी,महिला जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता,अनमोल शुक्ला नगर अध्यक्ष,शिवाकांत तिवारी,संतोष नेता,सुनील कुमार,करन सिंह पटेल,चंद्रिका प्रसाद सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1 / 6
Your Score0/ 6
Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

Next Story