Firozabad News: तीन दिन से लापता युवक का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, घर वालो का रो-रोकर बुरा हाल

Firozabad News: लापता युवक का शव पानी भरे गड्ढे में मिला। परिजनों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी।

Brajesh Rathore
Published on: 2 Sept 2025 7:21 PM IST
Body of youth found missing for three days found in water-filled pit, family crying
X

तीन दिन से लापता युवक का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, घर वालो का रो-रोकर बुरा हाल (Photo- Newstrack)

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद जिले में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव बूढ़ा भरथरा निवासी 1 युवक विगत 2 दिन से लापता था। उसकी तलाश में स्वजन भटक रहे थे। मंगलवार को उसका शव गांव के बाहर एक पानी भरे गड्ढे में उतराता हुआ दिखाई दिया। शव मिलने से स्वजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। स्वजन शव को रख कर हंगामा करने लगे। युवक का शव मिलने की जानकारी होते ही CO प्रवीन कुमार और फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कालेज के लिए भेज दिया।

पानी भरे गड्ढे में शव उतराता हुआ मिला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्याम सिंह (25) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी भूड़ा भरथरा शादी सुदा है। रविवार को वह घर से खेत पर जाने की कह कर गया था। लेकिन लौट कर घर नहीं पहुंचा। घर वालो ने उसकी खोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को सुबह गांव के बाहर बने एक पानी भरे गड्ढे में उसका शव उतराता हुआ मिला। युवक का शव मिलने और हत्या की आशंका के चलते स्वजन और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने गड्ढे से शव को निकाल कर बाहर रख लिया और चीख पुकार मच गई।

गांव वालो के विरोध के आगे पुलिस की नहीं चली

शव मिलने की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन गांव वालो के विरोध के आगे पुलिस की नहीं चली। काफी समय से लोग शव को रख कर हंगामा कर रहे हैं। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कालेज भेज दिया। आरोप है कि रविवार रात 9 बजे के करीब श्याम सिंह गांव के बाहर शराब के ठेके पर हुड़दंग मचा रहा था।

जिसे ग्रामीणों ने घर भेज दिया। यह पूरी वहां लगे CCTV मैं कैद है। उसके बाद युवक वहां से चल गया और मंगलवार को महिला ने शव पर मक्खियां लगी देखी तब इसकी जानकारी हुई। मृतक पर एक 5 साल की लड़की है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटना स्थल पर पहुंचकर CO प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया 3 दिन से घायब युवक का शव मिला है जाँच पड़ताल की जा रही है CCTV कैमरे चेक किये जाँएँगे तहरीर मिलते रिपोर्ट दर्ज की जायेगी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज़ दिया है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

Next Story