TRENDING TAGS :
पानी की बोतल में भरा पेशाब..., दीवार पर लिखे अश्लील मैसेज..., गैर समुदाय की छात्रों की हैवानियत पर तगड़ा एक्शन, 4 गिरफ्तार
Badaun Pee Scandal: पुलिस छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर बैग में रखने देने के मामले में कुछ छात्रों के परिवारों से चार लोगों गिरफ्तार किया है।
Badaun Pee Scandal
Badaun school pee Scandal: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के एक विद्यालय में शर्मसार कर देने वाली घटना घटित हुई। यहां पर पुलिस छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर बैग में रखने देने के मामले में कुछ छात्रों के परिवारों से चार लोगों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये लोगों पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गयी है। करणी सेना के नगर अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता की तहरीर पर तीन अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी थी।
जानें पूरा मामला
बदायूं जनपद के चमेली देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं का आरोप था कि गैर समुदाय के छात्र उनकी पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर बैग में रख देते हैं। इसके अलावा स्कूल के बाथरूम की दीवारों में अश्लील मैसेज भी लिखे गये। छात्राओं ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इसके बाद छात्राओं ने अपने परिजनों को पूरी बात बतायी। परिवार वालों ने जब स्कूल प्रबंधक से बात की। लेकिन उनसे यह कहा गया कि बच्चों को समझा दिया जाएगा।
इसके बाद उन्होंने करणी सेना और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को मामले की जानकारी दी गयी। जिसके बाद स्कूल में हंगामा मच गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक विनोद कुमार ने भी करणी सेना के नगर अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिवसेवक गुप्ता लगभग 150 लोगों के साथ स्कूल में घुस आए, स्टाफ के साथ अभद्रता की गयी और कुछ छात्रों के साथ मारपीट भी की। इसके साथ ही जबरन घंटी बजाकर स्कूल की छुट्टी कर दी गयी। प्रबंधक की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गयी है। वहीं शिवसेवक गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी और उनके परिवार से चार लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया।
तीन सदस्यीय समिति करेगी मामले की जांच
बदायूं के चमेली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुए इस मामले का डीआईओएस ने भी संज्ञान लिया है। डीआईओएस ने इस मामले में तीन सदस्यीय समिति से जांच कराने का फैसला लिया है। डीआईओएस समिति की जांच रिपोर्ट के ही आधार पर कार्रवाई करेंगे। रविवार को अवकाश के कारण आदेश जारी नहीं हो सका, लेकिन सोमवार को कार्यालय खुलने पर आदेश जारी कर दिया गया।


