Gonda News: कर्नलगंज सीएचसी में मिली गंदगी, महिला आयोग की सदस्य ने लगाई कड़ी फटकार

Gonda News: निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्था को देखकर दोनों सदस्यों ने नाराजगी जताई और अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई।

Newstrack Network
Published on: 25 Jun 2025 9:05 PM IST
Gonda News: कर्नलगंज सीएचसी में मिली गंदगी, महिला आयोग की सदस्य ने लगाई कड़ी फटकार
X

महिला आयोग की सदस्य ने लगाई कड़ी फटकार  (photo: social media )

Gonda News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही और एकता सिंह ने बुधवार को कर्नलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्था को देखकर दोनों सदस्यों ने नाराजगी जताई और अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई।

गंदगी और अव्यवस्था पर सख्त नाराजगी

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में जगह-जगह फैला कचरा, गंदे शौचालय और अव्यवस्थित पड़े मेडिकल उपकरण देखकर रितु शाही ने कहा, “यह स्थिति मरीजों की सेहत के लिए गंभीर खतरा है और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है।”

मरीजों की सुनी समस्याएं

एकता सिंह ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और साफ-सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए।

अधिकारियों को दी चेतावनी

महिला आयोग की सदस्यों ने चेतावनी दी कि “अगले निरीक्षण में अगर हालात सुधरे नहीं पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।” साथ ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्य की निगरानी के लिए एक विशेष समिति के गठन का सुझाव भी दिया।

स्थानीय जनता ने जताई उम्मीद

अस्पताल निरीक्षण और कड़े निर्देशों के बाद स्थानीय लोगों ने महिला आयोग की इस कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि अब अस्पताल की व्यवस्था में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story