Gorakhpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण में CM सिटी गोरखपुर की लंबी छलांग, देश में चौथी रैंक के साथ फाइव स्टार रेटिंग

Gorakhpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में गारबेज फ्री सिटी की कटेगरी में भी नगर निगम गोरखपुर को अभूतपूर्व सफलता मिली है। इस कटेगरी में गोरखपुर को फाइव स्टार रेटिंग मिली है।

Purnima Srivastava
Published on: 17 July 2025 2:44 PM IST
Gorakhpur News
X

Gorakhpur News

Gorakhpur News: केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय की ओर से जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की रैकिंग में मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर ने लंबी छलांग लगाई है। एक साल में 18 पायदान की छलांग लगाते हुए गोरखपुर ने 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की कटेगरी में चौथा स्थान हासिल किया है। पिछले साल गोरखपुर को इस कटेगरी में 22वीं रैंक मिली थी। वहीं 2022 में इसी श्रेणी में गोरखपुर 74वें स्थान पर था।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में गारबेज फ्री सिटी की कटेगरी में भी नगर निगम गोरखपुर को अभूतपूर्व सफलता मिली है। इस कटेगरी में गोरखपुर को फाइव स्टार रेटिंग मिली है। पिछले साल थ्री स्टार रेटिंग मिली थी। गोरखपुर को वाटर प्लस सिटी का दर्जा भी मिल गया है। यह दर्जा पानी के सरंक्षण और शोधन को लेकर मिला है। बता दें कि तकियाघाट में नगर निगम ने पानी के शोधन के लिए बड़ी पहल की है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में 3 लाख से 10 लाख वाले शहरों की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ने 10 वां, मथुरा वृद्वावन ने 11 वां, फिरोजाबाद 12, सहारनपुर ने 16वां, झांसी से 17 वां और बरेली ने 20 स्थान हासिल किया है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि इस बार काफी अच्छी सफलता मिली है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन समेत निगम के सफाई कर्मियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जिन वजहों से अंक कम मिले, उन पर ज्यादा ध्यान रखा जाएगा। आने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में नया रिकार्ड बनाया जाएगा।

2017 में 314वें नंबर पर था गोरखपुर

स्वच्छ सर्वेक्षण वर्ष 2017 में शुरू हुआ तो गोरखपुर को 314 वीं रैंक मिली थी। 2018 में रैकिंग नहीं जारी हुई। वर्ष 2019 में 226, 2022 में 82, 2021 में 111, 2022 में 74, 2023 में गोरखपुर नगर निगम को 22वीं रैंक मिली थी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Purnima Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Purnima Srivastava

Next Story