TRENDING TAGS :
Gorakhpur News: जनता दर्शन में बोले योगी, इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देगी सरकार
Gorakhpur News: गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पत्रकार हित के तमाम मुद्दों पर संवाद किया।
Gorakhpur News
Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि परेशान मत हों, आपकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबंधित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दर्शन में एक महिला इलाज के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई तो उसे आत्मीय संबल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज का इस्टीमेट मंगा लीजिए, सरकार भरपूर मदद करेगी।
मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में एक महिला समेत कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।
प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आयुष्मान कार्ड की सुविधा मांगी
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पत्रकार हित के तमाम मुद्दों पर संवाद किया। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने प्रदेश में एक दिन में हुए रिकार्ड पौधरोपण के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी और अभिनंदन स्वरूप उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर पौधा भेंट किया। पदाधिकारियों ने इस दौरान गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही प्रेस क्लब सदस्यों के लिए आयुष्मान कार्ड, जरूरतमंद सदस्यों के लिए रियायती दर पर आवास की व्यवस्था आदि मुद्दों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।
मुख्यमंत्री ने इन मुद्दों पर को सकारात्मक बताते हुए समाधान का आश्वासन दिया और उम्मीद जताई की कार्यकारिणी पत्रकारों के हित में बेहतर कार्य रहेगी। सीएम योगी से मुलाकात करने वालों में गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष रीतेश मिश्रा, उपाध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी, महामंत्री पंकज कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री अंगद कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार पाण्डेय, पुस्तकालय मंत्री विनय सिंह, कार्यकारिणी सदस्य परमात्मा राम त्रिपाठी, राजीव पाण्डेय व विवेक कुमार शामिल रहे।


