Gorakhpur News: कांग्रेस की पूर्वांचल जोन की समीक्षा बैठक में मारपीट, थाने पहुंचा मामला

Gorakhpur News: दोनों नेता कांग्रसियों के साथ जिला अध्यक्ष के खिलाफ राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय को पत्र देने पहुंचे थे। सवाल उठ रहा है कि एक तरफ कांग्रेस प्रदेश में अपनी जड़ों को मजबूत करने का दावा कर रही है।

Purnima Srivastava
Published on: 20 July 2025 6:35 PM IST
Gorakhpur News
X

Gorakhpur News

Gorakhpur News: मिशन 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी के अंदर के विवाद से ही नहीं उबर पा रही है। गोरखपुर में रविवार को आयोजित कांग्रेस पार्टी की जोनल समीक्षा एवं कार्यशाला के दौरान जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक हो गई। कांग्रेस नेता सच्चिनंद तिवारी और जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के समय प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व भी मौजूद थे। कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर उजागर हुई।

कांग्रेस की पूर्वी जोन की समीक्षा तारामंडल स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित थी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू समेत राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय मौजूद थे। इसी दौरान उरुवा के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी एवं गोला के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी के बीच मारपीट हो गई।

दोनों नेता कांग्रसियों के साथ जिला अध्यक्ष के खिलाफ राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय को पत्र देने पहुंचे थे। सवाल उठ रहा है कि एक तरफ कांग्रेस प्रदेश में अपनी जड़ों को मजबूत करने का दावा कर रही है। दूसरी तरफ विवाद कम नहीं हो रहा है। बता दें कि जबसे गोरखपुर में राजेश तिवारी को जिम्मेदारी मिली है, तभी से विवाद हो रहा है।

कवरेज करने गए पत्रकार से विवाद

गोरखपुर के तारामंडल स्थित सत्यम लॉन में आयोजित कांग्रेस पार्टी की जोनल समीक्षा बैठक और कार्यशाला के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और मारपीट की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। कार्यकर्ता पंडित सच्चिदानंद तिवारी को चोट लगने के बाद वह रामगढ़ताल थाने पर तहरीर देने पहुंचे थे। घटना की कवरेज के लिए पत्रकार विवेक कुमार अपने सहयोगी अजीत कुमार यादव के साथ मौके पर पहुंचे थे।

विवेक कुमार पुलिस परिसर में खड़ी सरकारी गाड़ी को फ्रेम में लेकर सच्चिदानंद तिवारी का बाइट रिकॉर्ड कर रहे थे, तभी थाने से एसआई राम सिंह बाहर आए और बिना किसी पूर्व जानकारी के पत्रकारों पर नाराज हो गए। दारोगा ने सवाल उठाया, “बिना पूछे कैंपस में कैसे घुस गए आप? इस घटना को लेकर पत्रकारों में आक्रोश है और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Purnima Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Purnima Srivastava

Next Story