Gorakhpur News: सात साल पहले सगे भाईयों की सगी बहनों से हुई थी शादी, दहेज उत्पीड़न के केस दर्ज कराने में भी बहनें साथ-साथ

Gorakhpur News:गुलरिहा क्षेत्र की दो सगी बहनों की शादी एक साथ सात वर्ष पहले दो सगे भाइयों से हुई थी। अब दोनों ने एक साथ अपने-अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

Purnima Srivastava
Published on: 4 July 2025 7:29 AM IST
Gorakhpur News: सात साल पहले सगे भाईयों की सगी बहनों से हुई थी शादी, दहेज उत्पीड़न के केस दर्ज कराने में भी बहनें साथ-साथ
X

Gorakhpur News

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सगी बहनों द्वारा सगे भाईयों पर एक साथ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने का मामला चर्चा में है। दोनों बहनों ने एक ही दिन सगे भाईयों से सात फेरे लिए थे। अब दोनों बहनों ने एक साथ दोनों भाईयों का दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। लोग हैरान है कि शादी का संयोग भी साथ-साथ और दहेल उत्पीड़न का मुकदमा भी एक ही दिन हो गया।

गुलरिहा क्षेत्र की दो सगी बहनों की शादी एक साथ सात वर्ष पहले दो सगे भाइयों से हुई थी। अब दोनों ने एक साथ अपने-अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने दोनों बहनों को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। बीते 2 जुलाई को दोनों पीड़िता पिता के साथ थाने पहुंची। गुलरिहा पुलिस पीड़ित सगी बहनों के अलग-अलग तहरीर पर पति, सास, देवर और पति के मामा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

संतकबीर नगर के रहने वाले हैं सगे भाई

क्षेत्र के आबादी सखनी निवासिनी रेनू और प्रतिमा कन्नौजिया सगी बहनें हैं। सात वर्ष पूर्व दोनों बहनों की शादी एक ही घर में संतकबीरनगर जनपद के धाय पोखर थाना महुली निवासी रामनेवास के दोनों बेटों सुनील और सुरेंद्र के साथ हुई थी। दोनों बहनों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि पति सुरेंद्र, सास रेशमा, पति सुनील और पति के मामा बुद्धिसागर दोनों से एक-एक लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे हैं। मना करने पर गाली गलौज करते हुए धमकी देकर लाठी-डंडे से मारपीट कर घर से निकाल दिए।

पहले से शादी शुदा है सुनील

जबकि पीड़ित दोनों बहनों के पिता सूर्यभान का कहना है कि शादी के समय अपनी क्षमता के अनुसार हमने दोनों बेटियों की शादी में एक-एक मोटरसाइकिल और डेढ़-डेढ लाख रुपये नकद उपहार स्वरूप दिए थे। शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि सुनील पहले से शादीशुदा है। पहली पत्नी सुनील को छोड़कर चली गयी। दोनों आये दिन शराब पीकर आते और दोनों लड़कियों के साथ मारपीट करते हैं। इस घटना में मामा उकसाने का काम करता है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Purnima Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Purnima Srivastava

Next Story