TRENDING TAGS :
Hamirpur News: यमुना और बेतवा में आई बाढ़ से तबाही, जल शक्ति मंत्री ने राहत शिविर में पहुंचकर बांटी राहत सामग्री
Hamirpur News: शनिवार सुबह 10 बजे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हेलीकॉप्टर से पुलिस परेड ग्राउंड, हमीरपुर पहुंचे।
Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर जिले में यमुना और बेतवा नदियों में आई भीषण बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया है। शनिवार सुबह 10 बजे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हेलीकॉप्टर से पुलिस परेड ग्राउंड, हमीरपुर पहुंचे। वहां से वह कार द्वारा शहर के राजकीय डिग्री कॉलेज कुछेछा पहुंचे, जिसे बाढ़ राहत शिविर में परिवर्तित किया गया है।
इस राहत शिविर में सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। मंत्री ने यहां पहुंचकर राहत शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की। उन्होंने शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली और खुद बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।
बाढ़ राहत शिविर में मौजूद लोगों ने मंत्री के सामने अपनी समस्याएं भी रखीं। मंत्री ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र की बाढ़ स्थिति की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है और जिला प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य में जुटा है।
निरीक्षण के बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हेलीकॉप्टर द्वारा पड़ोसी जनपद जालौन रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि हमीरपुर जिले में यमुना और बेतवा नदियां खतरे के निशान से लगभग 4 मीटर ऊपर बह रही थीं। जलस्तर में करीब 1 मीटर की कमी आने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए जल शक्ति मंत्री का यह दौरा प्रशासन और पीड़ितों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

