TRENDING TAGS :
Hapur News: लूट की वारदातों में शामिल चार बदमाश गिरफ्तार, ई-रिक्शा और नकदी बरामद
Hapur News: पुलिस के मुताबिक चारों के खिलाफ पहले से नगर कोतवाली में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर नई धाराएं जोड़ते हुए मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ की नगर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटा गया ई-रिक्शा, मोबाइल फोन, नकद रुपये और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। सभी आरोपियों की उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच है।जिसको लेकर पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थीं।
इस तरह वारदात को दिया था अंजाम
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इन आरोपियों ने 12 जुलाई की रात थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी के प्रभा विहार निवासी विकास बाना से रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे मेरठ रोड पर गुरुद्वारें के पास से इन आरोपियों ई रिक्सा रुकवा कर मेरठ रोड स्थित दीप उत्सव बैंक्विट हॉल तक छोड़ने की बात कही। लेकिन जैसे ही ई रिक्सा दीप उत्सव के पास पहुंचा। तभी चारों आरोपी उन्हें एक गली में ले गए और चाकू निकालकर ई रिक्सा, 1400 रूपये की नकदी, मोबाइल फोन लुटकर फरार हो गए थें।जिसको लेकर पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थीं।पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गईं थीं।
जिसके लेकर नगर कोतवाली पुलिस टीम मोदीनगर-दस्तौई रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ई-रिक्शा आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसमें सवार युवक भागने लगे। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर चार युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों के नाम सन्नी, छोटू, सूहेब और मनीष हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये सभी युवक लूट की वारदातों में लिप्त रहे हैं। इनके कब्जे से एक लूटा हुआ ई-रिक्शा (मयूरी), एक कीपैड मोबाइल फोन, 1400 रुपये नकद और एक अवैध चाकू बरामद किया गया।पुलिस के मुताबिक चारों के खिलाफ पहले से नगर कोतवाली में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर नई धाराएं जोड़ते हुए मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या बोले नगर सीओ
सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार चेकिंग अभियान चल रहा है और जल्दी ही अन्य मामलों का भी खुलासा किया जाएगा। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को अधिकारियों द्वारा प्रशंसा भी दी गई है।


