TRENDING TAGS :
Hardoi News: सराफा की दुकान से लाखों के जेवर चोरी कर कर्मचारी भागा, एफआइआर दर्ज
Hardoi News: शहर में सिनेमा रोड स्थित एक प्रतिष्ठित सराफा दुकान से लाखों के जेवर लेकर कर्मचारी फरार हो गया। मालिक की तहरीर पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की।
Hapur News: शहर में सिनेमा रोड स्थित एक प्रतिष्ठित सराफा दुकान से लाखों के जेवर लेकर कर्मचारी फरार हो गया। मालिक की तहरीर पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। पुलिस की कई टीमें आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं,लेकिन अभी तक टीमों के हाथ खाली हैं।शहर में सिनेमा रोड पर अतुल ज्वैलर्स के नाम से शोरूम संचालित है। शोरूम पर शहर के मुहल्ला सरांय थोक पश्चिमी का बालकृष्ण पांडेय काम करता था।
पुलिस को जेवर की सूची उपलब्ध कराने की बात कही
22 मई को बालकृष्ण पांडेय दुकान से लाखों के जेवर चोरी कर चंपत हो गया। जेवर चोरी कर कर्मचारी के भागने की जानकारी मिलने पर शोरूम मालिक के होश उड़ गए। मालिक शिवम कपूर ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, सीसी कैमरे खंगाले,लेकिन आरोपित का पता नहीं चल सका। दूसरे दिन पुलिस ने मालिक की तहरीर पर चोरी की एफआइआर दर्ज की। मालिक ने कितने लाख के जेवर चाेरी हुए,तहरीर में भले ही न इसका जिक्र किया हो,पुलिस को जेवर की सूची उपलब्ध कराने की बात कही है। सराफा दुकान लाखों रुपये के जेवर चोरी होने की शहर में चर्चाएं हैं। पुलिस की टीमें आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं,कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जा रही है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि टीमें लगी हैं, आरोपित तक पहुंचने के सुराग मिल रहे हैं,जल्द गिरफ्तार कर राजफाश किया जाएगा।


