Hapur News: विजन 2047: हर जन की भागीदारी से साकार होगा विकसित उत्तर प्रदेश: डीएम

Hapur News: हापुड़ डीएम अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि विजन 2047 केवल सरकार की योजना नहीं बल्कि जनता का साझा संकल्प है।

Avnish Pal
Published on: 7 Sept 2025 6:15 PM IST
Vision 2047: Realized with Everyones Participation Developed Uttar Pradesh: DM
X

विजन 2047: हर जन की भागीदारी से साकार होगा विकसित उत्तर प्रदेश: डीएम (Photo- Newstrack)

Hapur News: विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश” केवल सरकार का लक्ष्य नहीं बल्कि पूरे प्रदेशवासियों का साझा संकल्प है। यह विचार जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने विजन 2047 के तहत व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार की कोई भी योजना तभी सफल हो सकती है जब जनता विश्वास और सक्रिय सहभागिता के साथ उसमें जुड़ती है।

विजन 2047 : उत्तर प्रदेश का संकल्प

डीएम ने कहा कि विजन 2047 केवल एक योजना नहीं, बल्कि ऐसा संकल्प है जिसके तहत उत्तर प्रदेश को भारत का सबसे सशक्त और समृद्ध राज्य बनाया जाएगा।उन्होंने कहा “हम एक ऐसा प्रदेश बनाएंगे जो भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में विकास, तकनीकी ताकत, उद्योग और अपनी अद्वितीय संस्कृति के लिए जाना जाएगा। जहाँ विकास की गंगा और परंपरा की यमुना साथ-साथ बहेंगी।”

QR कोड स्कैन कर दें अपने सुझाव

डीएम ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे QR कोड स्कैन करें या samarthuttarpradesh.up.gov.in पर जाकर अपने बहुमूल्य विचार साझा करें।उन्होंने कहा कि जनता द्वारा दिए गए सुझाव निश्चित रूप से सरकार के लिए नए नवाचार लेकर आएंगे और विजन 2047 के संकल्प को और तेजी से पूरा किया जा सकेगा। “सोचिए मत, तुरंत अपना फोन उठाइए और QR कोड स्कैन करके अपने विचार साझा कीजिए। आपका हर सुझाव उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा तय करेगा।

मीडिया की भूमिका को बताया अहम

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता के लिए जागरूकता सबसे जरूरी तत्व है और इसके लिए मीडिया सबसे मजबूत कड़ी है। उन्होंने मीडिया बंधुओं से इस मुहिम को अधिक से अधिक प्रचारित व प्रसारित करने की अपील की ताकि हर नागरिक विकसित उत्तर प्रदेश बनाने में अपनी भागीदारी निभा सके।

जिलाधिकारी की अपील

अंत में डीएम अभिषेक पाण्डेय ने कहा “विकसित उत्तर प्रदेश का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी भूमिका निभाए। आइए, हाथ से हाथ, मन से मन और कदम से कदम मिलाकर हम सब विजन 2047 की इस महान यात्रा में सहभागी बनें।”

1 / 7
Your Score0/ 7
Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

Next Story