Hapur News : केसी त्यागी का बड़ा दावा: नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, NDA को मिलेगी 175 सीटें

Hapur News: केसी त्यागी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की भारी जीत और नीतीश कुमार की वापसी का दावा किया है।

Avnish Pal
Published on: 15 Oct 2025 7:07 PM IST
Hapur News : केसी त्यागी का बड़ा दावा: नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, NDA को मिलेगी 175 सीटें
X

 Hapur News

Hapur News-: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और राजनीतिक माहौल पहले से कहीं अधिक गर्म है। ऐसे में जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी केसी त्यागी ने बड़ा दावा किया है कि बिहार की जनता फिर से नीतीश को सत्ता सौंपेगी। केसी त्यागी ने भविष्यवाणी की है कि एनडीए इस बार 175 सीटों पर जीत दर्ज करेगा, जबकि महागठबंधन के अंदर चल रही कलह विपक्ष की कमजोरी बन रही है।

नीतीश कुमार हैं महिलाओं के सच्चे नेता”

केसी त्यागी ने ज्ञानलोक स्थित पूर्व पालिका चेयरमैन सतीश मित्तल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा,“बिहार में चुनावी माहौल बेहद गर्म है। जनता नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।नीतीश महिलाओं के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निष्ठा और ईमानदारी के प्रतीक हैं। उनके शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी है और जीवन स्तर में सुधार हुआ है। यही वजह है कि महिलाएं उन्हें समर्थन दे रही हैं।”त्यागी ने आगे कहा कि नीतीश के नेतृत्व में घरेलू हिंसा में कमी आई है, पुरुष अब परिवार के लिए जरूरी सामान और बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं।“लालू राज का ‘जंगलराज’ खत्म हो चुका है। अब रात 12 बजे भी महिलाएं सुरक्षित हैं। नीतीश कुमार पर कभी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा और उनका शासन परिवारवाद से दूर रहा है। यही कारण है कि जनता उन्हें पुनः चुनना चाहती है।”

महागठबंधन की कमजोरी, विपक्ष में भीतर ही भीतर लड़ाई

केसी त्यागी ने महागठबंधन की आंतरिक खामियों को भी उजागर किया।कांग्रेस ने अभी तक अपना नेता तय नहीं किया है।लालू परिवार में अंदरूनी मनमुटाव जारी है।राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का गठबंधन बिहार में खास असर नहीं डाल पाएगा।“अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी विपक्ष का सफाया होगा। एनडीए की जीत तय है। हमारी पार्टी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करती और जनता इसी कारण हमें वोट देगी,।

एनडीए की बढ़त और चुनावी रणनीति

केसी त्यागी ने एनडीए की चुनावी रणनीति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।“नीतीश कुमार ने शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया है। उन्होंने महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। एनडीए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।”

यह लोग रहें मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज वाल्मीकि, मदन सैनी, मरगूब त्यागी, चौधरी बिजेंद्र सिंह और मुकुल त्यागी एडवोकेट भी मौजूद थे।

1 / 5
Your Score0/ 5
Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

Next Story