TRENDING TAGS :
Hapur News: शिवा ढाबा पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Hapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए अधेड़ व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।
शिवा ढाबा पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत (photo: social media )
Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर स्थित शिवा ढाबा के पास सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए अधेड़ व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की जुबानी, एक्सीडेंट की कहानी
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 61 वर्षीय राजू के रूप में हुई है, जो मुरादाबाद जिले के थाना नागफनी क्षेत्र के दौलतबाद स्थित वाल्मीकि नगर के निवासी थे। राजू सोमवार सुबह गाजियाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लौटते समय शिवा ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत सरस्वती अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने वाहन चालक को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह वाहन समेत फरार हो गया।
क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुला लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


