TRENDING TAGS :
Hardoi News: सेंट जेवियर्स की अनुष्का ने CLAT की परीक्षा की उत्तीर्ण, बढ़ाया स्कूल व जनपद का मान
Hardoi News: सेंट जेवियर्स हाई स्कूल नित नये आयाम स्थापित कर रहा है।सेंट जेवियर्स हाई स्कूल मेघावी छात्र छात्राओं को देने का भी कार्य कर रहा है।
Hardoi News: हरदोई का सेंट जेवियर्स हाई स्कूल नित नये आयाम स्थापित कर रहा है।सेंट जेवियर्स हाई स्कूल मेघावी छात्र छात्राओं को देने का भी कार्य कर रहा है। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल से शिक्षा ग्रहण किए हुए छात्र-छात्राएं देश प्रदेश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं साथ ही स्कूल का मान भी बढ़ा रहे हैं। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की छात्रा अनुष्का सिंह ने CLAT 2025 की परीक्षा में सफलता हासिल कर जनपद और अपने स्कूल का मान बढ़ाया है।
यह उपलब्धि केवल अनुष्का के लिए नहीं बल्कि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल मौसमी चटर्जी ने अनुष्का को बधाई देते हुए कहा कि यह न केवल अनुष्का के लिए बल्कि हमारे पूरे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उनके कठिन परिश्रम और समर्पण से यह सफलता प्राप्त हुई है।
सेंट जेवियर्स से 12वी कक्षा की थी उत्तीर्ण
अनुष्का सिंह की इस सफलता ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को उभारने का कार्य किया है साथ ही अन्य छात्र छात्राओं के लिए वह प्रेरणा का स्रोत भी बनी है।स्कूल की प्रधानाचार्य और प्रबंधन के सदस्यों का समर्थन और बधाई ने अनुष्का के आत्मविश्वास को और भी बढ़ा दिया है।यह पाल विद्यालय में एक सकारात्मक माहौल का निर्माण करती है और सभी छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है। अनुष्का ने सेंट जेवियर्स हाई स्कूल से अच्छे अंकों से 12वीं की परीक्षा को उत्तीर्ण किया था।
इसके बाद CLAT की परीक्षा को उत्तीर्ण कर जनपद को और सेंट जेवियर स्कूल को एक बड़ी सफलता दिलाने का कार्य किया है। इससे पहले भी सेंट जेवियर्स हाई स्कूल से आईपीएस डॉक्टर इंजीनियर जैसे मेधावी छात्र-छात्रा ने शिक्षा ग्रहण की और आज देश की सेवा में तत्पर है। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल अनुष्का की सफलता का यह क्षण सभी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है और विद्यालय अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।


