Hardoi News: हरदोई एसपी और डीएम नंगे पैर पहुंचे सकाहा मंदिर, वायरल फोटो पर जनता ने सराहा भाव

Hardoi News: सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर में पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन वर्दी में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनके पैरों में जूते नहीं थे और न ही कमर पर बेल्ट थी।

Pulkit Sharma
Published on: 4 Aug 2025 9:12 PM IST
Hardoi News: हरदोई एसपी और डीएम नंगे पैर पहुंचे सकाहा मंदिर, वायरल फोटो पर जनता ने सराहा भाव
X

हरदोई एसपी और डीएम नंगे पैर पहुंचे सकाहा मंदिर  (photo; social media )

Hardoi News: हरदोई जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों की संवेदनशीलता और धार्मिक आस्था के प्रति समर्पण का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। सोमवार को सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर जनपद के सकाहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन और जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंदिर में प्रवेश करते समय न सिर्फ धार्मिक मर्यादाओं का पालन किया, बल्कि एक संवेदनशील संदेश भी दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर में पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन वर्दी में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनके पैरों में जूते नहीं थे और न ही कमर पर बेल्ट थी। इसी तरह जिलाधिकारी अनुनय झा भी मंदिर परिसर में सादगी और श्रद्धा के साथ देखे गए। बताया गया कि दोनों अधिकारियों ने मंदिर में प्रवेश से पूर्व अपने जूते, बेल्ट और पर्स को वाहन में ही छोड़ दिया और नंगे पैर भगवान शिव के दर्शन हेतु पहुंचे।

यह दृश्य श्रद्धालुओं और आम जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया। लोग सोशल मीडिया पर "वाह कप्तान साहब!" जैसी प्रतिक्रियाएं देते हुए अधिकारियों की सराहना कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने इसे प्रशासन की जनता से जुड़ने और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की एक मिसाल बताया।

मौके पर मौजूद कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से संवाद

इसके अतिरिक्त, अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से संवाद भी स्थापित किया। पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भी आमजन से वार्ता कर श्रद्धालुओं की समस्याएं जानीं और सुविधा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की बात कही।

यह घटना प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी को कम करने वाला एक प्रेरणादायक कदम है, जिससे अधिकारियों की सकारात्मक छवि और मजबूत हुई है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

Next Story