Hardoi News: हरदोई कोर्ट से फरार अभियुक्त मुठभेड़ के बाद 24 घंटे में गिरफ्तार, एक सिपाही घायल

Hardoi News: पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया हैं।

Pulkit Sharma
Published on: 14 Aug 2025 8:42 PM IST
Hardoi News: हरदोई कोर्ट से फरार अभियुक्त मुठभेड़ के बाद 24 घंटे में गिरफ्तार, एक सिपाही घायल
X

हरदोई कोर्ट से फरार अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार  (photo; social media )

Hardoi News: हरदोई में न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया हैं। अभियुक्त के ऊपर अतरौली थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।

13 अगस्त को थाना अतरौली पर नियुक्त उप निरीक्षक मोहित कुमार हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार व कांस्टेबल सौरभ शर्मा द्वारा अभियुक्त आरिफ पुत्र रईस निवासी ग्राम ढिक्कुनी थाना अतरौली को न्यायालय हरदोई के समक्ष पेश करने हेतु लाया गया था।अभियुक्त आरिफ उपरोक्त न्यायालय परिसर से मौका पाकर फरार हो गया। इस घटना को लेकर हरदोई पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने शीघ्र ही अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश क्षेत्राधिकार संडीला को दिए थे।अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकार संडीला ने कई टीम में गठित कर दी गई थी।पुलिस टीम द्वारा आखिरकार 24 घंटे के बाद मुठभेड़ में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक तमंचा व कारतूस भी पुलिस ने किया बरामद

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर अतरौली व संडीला कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर संडीला क्षेत्र के अंतर्गत आशु तिराहे के आगे अतरौली बाईपास के निकट न्यायालय से फरार हुए अभियुक्त आरिफ को गिरफ्तार किया है।

मुठभेड़ के दौरान अतरौली थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल अनूप कुमार भी घायल हो गए हैं। पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल अभियुक्त आरिफ की तलाशी के दौरान एक आदद तमंचा 315 बोर और पांच अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। पुलिस द्वारा घायल हेड कांस्टेबल व अभियुक्त को बेहतर उपचार के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज जारी है।मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

Next Story