Hardoi News: 8 घंटे पहले बन रहे आरक्षण चार्ट से यात्रियों को मिल रही कन्फर्म बर्थ, रेल प्रशासन ने बदला नियम

Hardoi News: रेल प्रशासन द्वारा 8 घंटे पहले चार्ट बनाने के निर्णय के बाद अब यात्रियों को अधिक से अधिक कंफर्म बर्थ भी मिल पा रही हैं।

Pulkit Sharma
Published on: 12 Aug 2025 5:01 PM IST
Hardoi News
X

Hardoi News

Hardoi News: भारतीय रेल लगातार यात्री सुविधाओं को लेकर अपने नियमों में बदलाव कर रही है। आरक्षण को लेकर एक और जहां नियमों को सख्त किया जा रहा है वहीं आरक्षण चार्ट बनाने के समय में भी यात्रियों की सुविधा का ध्यान में रखते हुए परिवर्तन किया गया है। हालांकि रेल प्रशासन द्वारा बनाए जाने वाले चार्ट के समय में परिवर्तन किए कुछ माह हुए हैं लेकिन इसका लाभ अब रेल यात्रियों को मिलता हुआ नजर आ रहा है।

रेल प्रशासन ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस सुविधा को पहले शुरू किया था जिसके सकारात्मक परिणाम के बाद इसको सभी जोन और मंडलों में लागू कर दिया गया गया है।ट्रेनों का चार्ट अब 8 घंटे पहले बनने से रेल यात्रियों को ट्रेन में अपनी वेटिंग की स्थिति को लेकर पूर्व में ही जानकारी मिल जाती है जबकि इस सुविधा के शुरू होने से पहले चार्ट ट्रेन के डिपार्चर से 3 घंटे पहले बनता था ऐसे में वेटिंग वाले रेल यात्रियों के मन में काफी पशुपेश बनी रहती थी। रेल प्रशासन द्वारा 8 घंटे पहले चार्ट बनाने के निर्णय के बाद अब यात्रियों को अधिक से अधिक कंफर्म बर्थ भी मिल पा रही हैं।

चार्ट बनने के बाद मिलती है कन्फर्म बर्थ

रेल प्रशासन द्वारा दोपहर 2ः00 बजे से पहले आने वाली ट्रेनों का चार्ट एक दिन पहले यानी रात में बनाया जा रहा है इसके साथ ही सुबह आने वाली ट्रेनों का चार्ट एक दिन पहले सुबह ही बन जा रहा है जबकि दोपहर 2ः00 बजे बाद आने वाली ट्रेनों का चार्ट ट्रेन के डिपार्चर से 8 घंटे पहले बनाया जा रहा है।रेल प्रशासन द्वारा चार्ट के नियमों में किए गए बदलाव से अधिक से अधिक रेल यात्रियों को अब कंफर्म बर्थ में मिल रही हैं। दरअसल एक दिन पहले और 8 घंटा पहले चार्ट बनने के बाद ट्रेनों में करंट बर्थ यात्रियों को उपलब्ध हो जा रही है।ऐसे में अगर यात्री हरदोई के अलावा लखनऊ या शाहजहांपुर से ट्रेन पकड़कर यात्रा करना चाहता है तो वह भी उसके लिए मुमकिन होगा।

कई ट्रेनों में यात्री को यात्रा करने के लिए जब बर्थ की उपलब्धता को देखा जाता है तो यात्री को वेटिंग मिलती है लेकिन जब 8 घंटे पहले या एक दिन पहले चार्ट बन जाने के बाद अगर कोई यात्री ट्रेन में यात्रा करना चाहता है तो वह रेल प्रशासन की करंट बर्थ सुविधा का लाभ ले सकता है। यात्री रेल प्रशासन द्वारा चार्ट बनने के बाद ट्रेन में खाली बची हुई सीटों को करंट बर्थ के रूप में यात्रियों को उपलब्ध कराता है। ऐसे में अधिकांश ट्रेनों में यात्रियों को लगभग कंफर्म बर्थ चार्ट बनने के बाद भी मिल जाती है जबकि वेटिंग भी अब अधिक लोगों की कंफर्म हो जा रही हैं। करंट बर्थ को लेकर रेल प्रशासन कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लेता है।हालांकि करंट बर्ट की सुविधा ट्रेन के डिपार्चर से पहले तीन घंटे पहले बनने वाले दूसरे चार्ट तक को खुलती है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

Next Story