TRENDING TAGS :
Hardoi News: कावड़ यात्रा में CM योगी के भेष में दिखा शख्स, बुलडोज़र पर सवार होकर निकला राजघाट, वीडियो वायरल
Hardoi News: कावड़ यात्रा में कौतूहल का केंद्र बुलडोजर रहा जिस पर सवार गुड्डू कश्यप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरित होकर उनका भेष धारण कर लिया और बुलडोजर पर खड़े होकर कावड़ यात्रा में निकल पड़े।
Hardoi News
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर की उत्तर प्रदेश के साथ अन्य राज्यों में भी जमकर प्रशंसा हो रही है। कई राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरित होकर अपराधियों घुसपैठियों पर बुलडोजर की कार्रवाई कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की कमर उनके घर मकान पर बुलडोजर चलवा कर तोड़ दी है।
इसके बाद बुलडोजर उत्तर प्रदेश की सुर्खियों में बन गया। हरदोई में कावड़ यात्रा के दौरान एक शख्स योगी आदित्यनाथ के भेष में बुलडोजर पर खड़े होकर जाता नजर आया। सोशल मीडिया पर बुलडोजर पर जाते एक बौने व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में बौना व्यक्ति योगी आदित्यनाथ की वेशभूषा धारण करें बुलडोजर पर खड़ा नजर आ रहा है जो कि शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बुलडोजर उत्तर प्रदेश में लगातार सुर्खियां बटोर रहा है
शहर के मोमीनाबाद से राजघाट के लिए निकली कावड़ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु निकले थे। इस कावड़ यात्रा में कौतूहल का केंद्र बुलडोजर रहा जिस पर सवार गुड्डू कश्यप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरित होकर उनका भेष धारण कर लिया और बुलडोजर पर खड़े होकर कावड़ यात्रा में निकल पड़े। जिस मार्ग से यह कावड़ यात्रा निकाली उस मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भेष रखें गुड्डू कश्यप के साथ लोग सेल्फी खींचाने के लिए पहुंचने लगे।
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के भेष रखे गुड्डू कश्यप का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बुलडोजर पर सवार गुड्डू कश्यप सीएम योगी आदित्यनाथ के तो भेष में नजर आ ही रहे हैं साथ ही दो निजी सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ मौजूद थे।हरदोई में इससे पहले भी बाबा का बुलडोजर कावड़ यात्रा में देखने को मिल चुका है। बाबा योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर उत्तर प्रदेश में लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।


