Hardoi News: संविधान रक्षक राहुल गांधी देश के प्रेरणा स्रोत, केक काटकर कांग्रेसियों ने मनाया जन्मदिन

Hardoi News: शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि जननायक व संविधान रक्षक है राहुल गांधी देश में युवाओं के हक की लड़ाई लड़ने का कार्य राहुल गांधी ने किया।

Pulkit Sharma
Published on: 19 Jun 2025 5:02 PM IST
hardoi news
X

hardoi news

Hardoi News: कांग्रेस कार्यालय पर केक काटकर कर मनाया कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने की व संचालन जिला महामंत्री, पीसीसी सदस्य अमलेंद्र त्रिपाठी ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की फोटो पर पुष्पों की वर्षा करते केक काटकर राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना। शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि जननायक व संविधान रक्षक है राहुल गांधी देश में युवाओं के हक की लड़ाई लड़ने का कार्य राहुल गांधी ने किया। आज उनका जन्म दिन है हम सभी उनके दीर्घायु की कामना करते है।

आधी आबादी को हक की लड़ाई लड़ने का कार्य राहुल गांधी ने किया

जिला महामंत्री प्रवक्ता अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा किराहुल गांधी देश की आवाज है वह हमेशा जनहित की बात करते है आधी आबादी को हक की लड़ाई लड़ने का कार्य राहुल गांधी ने किया , राहुल गांधी छात्र , युवाओं , महिलाओं के मसीहा है वह हमेशा निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के संघर्ष किया है हम सब उनके जन्म दिन पर प्रेरणा लेकर जनहित की लड़ाई लड़ने की कसम खाते है।अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष विनीत कुमार वर्मा ने कहा कि संविधान रक्षक के रूप में राहुल गांधी उबर रहे है जो हम सब के लिए गर्व की बात है राहुल गांधी महात्मा गांधी व बाबा साहब के विचारों को जनता में ले जाने का कार्य राहुल गांधी कर रहे है।

जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत है भारतीय जनता पार्टी के नेता उनपर अभद्र टिप्पणी पर अपने संस्कारों का परिचय दे रहे है हम सब उनकी लंबी उम्र की कामना करते है।उपरोक्त्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासचिव टीटू गुप्ता , सोशल मीडिया प्रभारी महताब अहमद ,लीगल सेल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडे , ममता पाल , विनोद यादव ,इस्लाम गाजी, रामबली वर्मा ,अनूप दीक्षित, कुसुमा, राय वर्मा , राज किशोर राहुल वर्मा ,श्रेयश मिश्रा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

1 / 5
Your Score0/ 5
Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

Next Story