Hathras News: पति का भाभी से अवैध संबंध, पत्नी को जहर देकर किया मारने का प्रयास

Hathras News: पति के भाभी से अवैध संबंध होने की बात कहते हुए विवाहिता को जान से मारने का प्रयास करने का आरोप है।

G Singh
Published on: 21 May 2025 8:08 PM IST
Hathras News: पति का भाभी से अवैध संबंध, पत्नी को जहर देकर किया मारने का प्रयास
X

पति का भाभी से अवैध संबंध, पत्नी को जहर देकर किया मारने का प्रयास  (photo: social media )

Hathras News: कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें पति के भाभी से अवैध संबंध होने की बात कहते हुए विवाहिता को जान से मारने का प्रयास करने का आरोप है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस छानबीन में जुटी है।

कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी वर्ष 2016 को अलीगढ़ के रामघाट रोड निवासी युवक के साथ हुई थी। पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। शादी में करीब 15-16 लाख रुपए खर्च किये गये थे। आरोप है कि शादी के बाद से पति, जेठ, जेठानी, जेठ का लड़का शादी में दिये गये दहेज से सन्तुष्ट नहीं हुए और आये दिन किसी न किसी बात को लेकर पति को भड़का कर मारपीट कराकर तंग व परेशान कराते। पति ने एक प्लाट की मांग की, जिस पर विवाहिता के पिता ने छह लाख रुपए प्लाट खरीदने के लिये भी दे दिये, लेकिन उसके बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हुईं। पति की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। इस बीच पत्नी ने दो बच्चों को जन्म दिया।

भाभी से अवैध सम्बन्ध

आरोप है कि पति के अपनी भाभी से अवैध सम्बन्ध हैं, इसी के चलते पति विवाहिता को घर में राजी खुशी रहने नहीं देता है। बच्चों के साथ भी मारपीट करता है। आरोप है कि पति ने जेठ, जिठानी व बच्चों के सहयोग से 5 वर्ष पहले जहर देकर विवाहिता को मारने का प्रयास किया था। इस बात की शिकायत पुलिस से भी की गई, लेकिन बाद में पति द्वारा माफी मांगने एवं भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न करने की बात पर मामले को शांत करा दिया गया। पति ने अप्रैल 2025 में मारपीट कर घर से निकाल दिया, अब इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस छानबीन में जुटी है।

1 / 1
Your Score0/ 1
G Singh
ABOUT THE AUTHOR

G Singh

Next Story