Jalaun News: जालौन में दर्दनाक हादसा: कार और बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौत

Jalaun News: घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को बाहर निकाला, वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Afsar Haq
Published on: 20 Jun 2025 8:42 PM IST
X

Jalaun News: जालौन में उसे समय अफरा तफरी मच गई जब जालौन औरैया स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कार और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे जाकर पलट गई। वहीं बाइक सवार भी कार के साथ नीचे खाई में जा गिरी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को बाहर निकाला, वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त करने की पुलिस प्रयास कर रही है।

जालौन औरैया स्टेट हाईवे मार्ग तेज रफ्तार का कहर

जानकारी के अनुसार जालौन औरैया स्टेट हाईवे मार्ग तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मरोड़ी गांव के पास उसे समय अफरा तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिंडत हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खाई में जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई , वहीं बाइक सवार भी साथ में घिसटता हुआ चला गया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद वहां पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे चालक को बाहर निकाला ,वहीं बाइक सवार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की शिनाख्त करने का प्रयास पुलिस कर रही है। जानकारी होने पर परिजनों को सूचना दी जाएगी। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

1 / 4
Your Score0/ 4
Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story