Jalaun News: चेकडैम में पैर फिसलने से किशोर की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Jalaun News: जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर अनुराग की चैकडैम में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। पैर फिसलने से हुआ हादसा, मृतक माता-पिता की इकलौती संतान था।

Afsar Haq
Published on: 20 Aug 2025 8:58 PM IST
Jalaun News: चेकडैम में पैर फिसलने से किशोर की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
X

Jalaun News

Jalaun News: जालौन जनपद के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जगतपुरा अहीर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की चेकडैम में डूबकर मौत हो गई। मृतक अनुराग अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनुराग सुबह घर से खेलने के लिए खेतों की ओर गया था। वापसी के दौरान उसके पैरों में मिट्टी लग गई, जिसे धोने के लिए वह पास स्थित चेकडैम के किनारे गया।

इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर पानी में जा गिरा। गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया।घटना के समय वहां मौजूद अन्य किशोरों ने गांव जाकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शोकग्रस्त परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। अनुराग का परिवार गहरे सदमे में है, क्योंकि वह माता-पिता की इकलौती संतान था।

1 / 5
Your Score0/ 5
Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story