Jalaun News: कूलर में करंट आने से युवक की चिपककर मौत

Jalaun News: परिजनों ने युवक को जमीन पर पड़ा हुआ देखा तो अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

Afsar Haq
Published on: 7 July 2025 7:06 PM IST
Jalaun News: कूलर में करंट आने से युवक की चिपककर मौत
X

कूलर में करंट आने से युवक की चिपककर मौत   (photo: social media )

Jalaun News: जालौन मे सोमवार को दोपहर के समय एक हादसा देखने को मिला। युवक शौचालय जाते समय कूलर की चपेट में आने से उसे करंट लग गया, जिससे वह नीचे गिरकर बेहोश हो गया। परिजनों ने युवक को जमीन पर पड़ा हुआ देखा तो अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, जहां पर जांच पड़ताल करने के बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है , परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पूरा मामला

जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली के मोहल्ला नारोभास्कर में सोमवार की दोपहर में एक हादसा देखने को मिला। जहां 24 वर्षीय युवक अर्जुन कुशवाहा पुत्र रामसनेही कुशवाहा शौचालय जा रहा था। मकान में रखे कूलर में अचानक उसका हाथ छू गया। कूलर में करंट आने की वजह से युवक उसकी चपेट में आकर जमीन के गिरकर बेहोश हो गया।

परिजनों ने जब उसे जमीन पर पड़ा हुआ देखा तो अफरा तफरी मच गई चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पास के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करने के बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story