Jalaun News: दिव्यांग स्वाति सिंह ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में लहराया तिरंगा, स्वर्ण, रजत और कांस्य जीतकर रचा नया इतिहास

Jalaun News: दिव्यांग स्वाति सिंह ने महिला एकल्स 5 वर्ग में रजत पदक, महिला युगल स्रू र-5 में स्वर्ण पदक तथा मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 50 से अधिक देशों के दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हुए थे।

Afsar Haq
Published on: 10 July 2025 5:58 PM IST
Jalaun News: दिव्यांग स्वाति सिंह ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में लहराया तिरंगा, स्वर्ण, रजत और कांस्य जीतकर रचा नया इतिहास
X

दिव्यांग स्वाति सिंह ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में लहराया तिरंगा  (photo: social media )

Jalaun News: जालौन जनपद की होनहार दिव्यांग बेटी स्वाति सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। डॉ. शकुंतला मिश्रा नेशनल रिहैबिलिटेशन यूनिवर्सिटी लखनऊ की दिव्यांग छात्रा स्वाति सिंह ने युगाड़ा इंटरनेशनल टूनामेंट 2025 द्वारा आयोजित डॉ. शकुंतला मिश्रा नेशनल रिहैबिलिटेशन यूनिवर्सिटी की छात्रा दिव्यांग स्वाति सिंह नें युगाड़ा की राजधानी में कैंपाला में आयोजित अद्भुत प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण,रजत और कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और देश को गौरवांवित किया है।

उल्लेखनीय है कि दिव्यांग स्वाति सिंह ने महिला एकल्स 5 वर्ग में रजत पदक, महिला युगल स्रू र-5 में स्वर्ण पदक तथा मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 50 से अधिक देशों के दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हुए थे। दिव्यांग स्वाति सिंह ने अपने दमदार खेल प्रदर्शन से देश को तीन पदक दिलाकर यह साबित कर दिया कि मेहनत और आत्मविश्वास से हर चुनौती को पार किया जा सकता है। दिव्यांग स्वाति सिंह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जालौन वासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। जनपद के प्रशासन,शिक्षकों, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने स्वाति सिंह को बधाई दी है।

पूरे जनपद का मान बढ़ाया

स्वाति सिंह की इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। जालौन की इस बेटी ने यह दिखा दिया कि बुलंद हौसले के आगे कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।

1 / 6
Your Score0/ 6
Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story