Jalaun News: जालौन में महाराष्ट्र की टप्पेबाज महिलाओं का गिरोह गिरफ्तार, रक्षाबंधन से पहले बड़ी साजिश नाकाम

Jalaun News: रक्षाबंधन के त्योहार से पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भीड़-भाड़ वाले बाजारों में सक्रिय एक महिला टप्पेबाज गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

Afsar Haq
Published on: 27 July 2025 7:16 PM IST
Jalaun News: जालौन में महाराष्ट्र की टप्पेबाज महिलाओं का गिरोह गिरफ्तार, रक्षाबंधन से पहले बड़ी साजिश नाकाम
X

Jalaun pickpocket gang

Jalaun News: शहर में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भीड़-भाड़ वाले बाजारों में सक्रिय एक महिला टप्पेबाज गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। उरई कोतवाली पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो महाराष्ट्र से आकर यहां वारदातों को अंजाम दे रही थीं।पुलिस को कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ महिलाएं बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में टप्पेबाजी, चोरी और छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। इसी बीच बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि माहिल तालाब के पास कुछ संदिग्ध महिलाएं घूम रही हैं, जो चोरी की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही बजरिया चौकी इंचार्ज अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और आधा दर्जन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान राखी पत्नी अन्नू, प्रिया पत्नी राहेन, काया पत्नी अमित, विधा पत्नी मनीष, रानू पत्नी चंद्रभान के रूप में हुई है। सभी महिलाएं महाराष्ट्र के नागपुर जिले की निवासी हैं।

पुलिस ने इनके पास से 6 ब्लेड और 6 चांदी के गुच्छे बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ये महिलाएं वारदातों में करती थीं। ये महिलाएं भीड़भाड़, बाजार और रिक्शा में सफर कर रही महिलाओं को निशाना बनाती थीं। रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर जब बाजार में भीड़ अधिक होती है, तो ये महिलाएं विशेष रूप से सक्रिय हो जाती थीं।फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है और पूरे गिरोह से पूछताछ जारी है। पुलिस इस गिरफ्तारी को त्योहार से पहले बड़ी कामयाबी मान रही है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story