Jaunpur News: 1 से 3 नवंबर तक बदलापुर महोत्सव का आयोजन उत्सव, संस्कृति और विकास का संगम

Jaunpur News: बदलापुर महोत्सव 2025: 1 से 3 नवम्बर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल स्पर्धाएं और सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

Nilesh Singh
Published on: 22 Oct 2025 7:03 PM IST
Jaunpur News: 1 से 3 नवंबर तक बदलापुर महोत्सव का आयोजन उत्सव, संस्कृति और विकास का संगम
X

Badlapur Mahotsav 2025 (photo: social media )

Jaunpur News: बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में हर साल की तरह इस बार भी बदलापुर महोत्सव 2025 बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन 1 से 3 नवम्बर तक सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज, बदलापुर में होगा। महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र के विकास, सांस्कृतिक चेतना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।

पहले दिन यानी 1 नवम्बर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा, जो सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक बदलापुर महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

खेल-कूद कार्यक्रम आयोजित

दूसरे दिन 2 नवम्बर को विधायक खेल स्पर्धा के तहत खेल-कूद कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी दिन स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही उत्कृष्ट किसानों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दिन सुबह से दोपहर तक केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। शाम को भोजपुरी नाइट का आयोजन होगा, जिसमें देश के प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार प्रस्तुति देंगे।

तीसरे दिन 3 नवम्बर को खेल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। सुबह से दोपहर तक सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी जारी रहेगी। शाम को समापन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें देश के जाने-माने कलाकार रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे।

महोत्सव क्षेत्र की एकता, संस्कृति और विकास का प्रतीक

विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि बदलापुर महोत्सव क्षेत्र की एकता, संस्कृति और विकास का प्रतीक है। इस महोत्सव में स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे सपरिवार इस महोत्सव में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

महोत्सव के दौरान बदलापुर में उत्साह का माहौल है। जगह-जगह साफ-सफाई, सजावट और तैयारियों का काम तेजी से चल रहा है। प्रशासन और आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Nilesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Nilesh Singh

Next Story