Jaunpur News: गौराबादशाहपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

Jaunpur News: पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि ये मोटरसाइकिलें उन्होंने अलग-अलग स्थानों से चोरी की थीं।

Neelesh Singh
Published on: 5 July 2025 3:56 PM IST
Jaunpur News: गौराबादशाहपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
X

गौराबादशाहपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा   (photo: social media )

Jaunpur News: थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली, जिसके बाद उपनिरीक्षक रविप्रकाश, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव सहित पुलिस टीम ने मौरादखान पुल के पास से सूरज यादव, कपिल गौतम और गगन नामक तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके पास से सुपर स्प्लेंडर (UP62AU0669), एचएफ डीलक्स (UP62AX4327) और स्प्लेंडर (UP50CL1718) बाइक बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि ये मोटरसाइकिलें उन्होंने अलग-अलग स्थानों से चोरी की थीं। उन्होंने बताया कि एक बाइक 21 मई को बक्शा थाना क्षेत्र के ढेरापुर से, दूसरी 1 मई को झांसेपुर में बारात के दौरान और तीसरी 23 जून को उदियासन गांव से चोरी की गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सूरज यादव (निवासी कुरेथू, थाना गौराबादशाहपुर), कपिल गौतम (निवासी छबिलेपुर, थाना सरायख्वाजा) और गगन (निवासी कबीरुद्दीनपुर, थाना गौराबादशाहपुर) के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 19 से 23 वर्ष के बीच है। पुलिस जांच में सामने आया कि इन सभी के विरुद्ध पहले से भी विभिन्न थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविप्रकाश, अरविंद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल श्रीराम प्रसाद, दिनेश मौर्या, रामचंद्र तथा कांस्टेबल अंकित सिंह और सोमेश्वर सिंह शामिल रहे। पुलिस ने संबंधित थानों को सूचित करते हुए विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Neelesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Neelesh Singh

Next Story