Jaunpur News: दुष्कर्म और IT एक्ट के आरोपी को केराकत पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवती की शादी तोड़ने का आरोप

Jaunpur News: करीब चार वर्ष पहले मोनू ने पीड़िता से जान-पहचान बढ़ाई और उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

Neelesh Singh
Published on: 1 July 2025 7:02 PM IST
Jaunpur News: दुष्कर्म और IT एक्ट के आरोपी को केराकत पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवती की शादी तोड़ने का आरोप
X

दुष्कर्म और IT एक्ट के आरोपी को केराकत पुलिस ने किया गिरफ्तार   (photo: social media )

Jaunpur News : थाना केराकत पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट के तहत वांछित एक अभियुक्त मोनू पुत्र रामजनक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर नई बाजार तिराहे से दबोचा गया और आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया गया है। मोनू ग्राम कस्तुरीपुर (तरियारी), थाना केराकत का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, करीब चार वर्ष पहले मोनू ने पीड़िता से जान-पहचान बढ़ाई और उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने एक होटल में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और चुपके से पीड़िता की फोटो और अश्लील वीडियो बना लिया।

डरा-धमका कर कई बार शारीरिक शोषण करता रहा

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मोनू उसे वीडियो के माध्यम से डरा-धमका कर कई बार शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता के पिता ने उसकी शादी तय की, तो आरोपी ने शादी तुड़वाने के लिए पीड़िता और उसके परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। 4 मई 2025 को उसने पीड़िता के होने वाले पति को अश्लील वीडियो और चैट भेज दी, जिसके चलते 7 जून को पीड़िता की शादी टूट गई।

इस गंभीर मामले में थाना केराकत पर मुकदमा संख्या 166/2025 अंतर्गत धारा 376 (दुष्कर्म), 366 (अपहरण), 506 (आपराधिक धमकी) और 67 आईटी एक्ट (इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अश्लील सामग्री प्रकाशित/प्रसारित करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

आगे की जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपराध शाखा के विजय शंकर यादव, हेड कांस्टेबल कृष्णदत्त शुक्ला और संजय यादव शामिल रहे। इस गिरफ्तारी से पीड़िता और उसके परिवार को कुछ हद तक राहत मिली है, जबकि पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Neelesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Neelesh Singh

Next Story