Jaunpur News: हत्या के वांछित 50 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने दबोचा

Jaunpur News: थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल के नेतृत्व में शनिवार सुबह कंधी पुलिया सकरा तिराहे से अभियुक्त सौरभ सिंह निवासी हीरापुर, थाना सिकरारा को गिरफ्तार किया गया।

Nilesh Singh
Published on: 6 Sept 2025 6:30 PM IST
Jaunpur News: हत्या के वांछित 50 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने दबोचा
X

हत्या के वांछित 50 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने दबोचा  (photo: social media )

Jaunpur News: थाना तेजीबाजार पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर हत्या के वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल के नेतृत्व में शनिवार सुबह कंधी पुलिया सकरा तिराहे से अभियुक्त सौरभ सिंह (उम्र 23 वर्ष), निवासी हीरापुर, थाना सिकरारा को गिरफ्तार किया गया। सौरभ सिंह हत्या के मामले में वांछित था और उस पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, गैंगेस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। इनमें थाना तेजीबाजार और थाना सिकरारा के तहत दर्ज मुकदमे शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल, प्रभारी एसओजी जौनपुर, हेड कांस्टेबल लवकुमार सिंह और कांस्टेबल शशांक त्रिवेदी शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Nilesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Nilesh Singh

Next Story