Jaunpur News: सुभासपा अकेले लड़ेगी यूपी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, डॉ. अरविंद राजभर ने जौनपुर बैठक में किया ऐलान

Jaunpur News: डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि सुभासपा का संगठन मजबूत है और पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर पंचायत चुनाव में उतरने के लिए तैयार है।

Neelesh Singh
Published on: 27 July 2025 7:53 PM IST
Jaunpur News: सुभासपा अकेले लड़ेगी यूपी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, डॉ. अरविंद राजभर ने जौनपुर बैठक में किया ऐलान
X

सुभासपा अकेले लड़ेगी यूपी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव  (photo: social media)

Jaunpur News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव उत्तर प्रदेश में अपने दम पर लड़ने का ऐलान कर दिया है। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व राज्य मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने जौनपुर में आयोजित जनपद स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक में की। बैठक में जिले से लेकर बूथ स्तर तक के सैकड़ों पदाधिकारी शामिल हुए।

डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि सुभासपा का संगठन मजबूत है और पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर पंचायत चुनाव में उतरने के लिए तैयार है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को 15 दिनों के भीतर संगठन के शेष ढांचे को पूर्ण करने के निर्देश दिए। विशेषकर जफराबाद, केराकत, शाहगंज और मल्हनी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया गया।

एनडीए गठबंधन का हिस्सा

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुभासपा राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, पीएम आवास, जीरो पॉवर्टी स्कीम, सोलर लाइट योजना और विवाह अनुदान जैसी योजनाओं का समर्थन करती है। डॉ. राजभर ने इन योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक के दौरान अन्य दलों के कई कार्यकर्ताओं ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिली। इस मौके पर डॉ. जेपी सिंह, रितेश राम, अरविंद सिंह मखदू, हरिलाल राजभर, मोहम्मद निहाल अंसारी, हर्ष राजभर, शनि राजभर और बृजभान राजभर जैसे कई प्रमुख नेता मंच पर मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष चंदन राजभर ने किया और अंत में डॉ. जेपी सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

1 / 6
Your Score0/ 6
Neelesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Neelesh Singh

Next Story