TRENDING TAGS :
Jhansi News: अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती, पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम
Jhansi News: माता अहिल्याबाई होल्कर एक साधारण परिवार में जन्मीं बालिका हैं, जो भगवान शिव की उपासक रहीं। वह तत्कालीन में समय में एक ऐसी न्यायप्रिय रानी रहीं, जिन्होंने जीवन पयर्न्त धमर् के मागर् का अनुसरण किया।
अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती (photo: social media )
Jhansi News: मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उ०प्र० शासन श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में से हैं, जिन्होंने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धर्म-परायणता का ऐसा अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया हैं, जिसकी स्मृति आज भारतीय जनमानस में श्रद्धा के साथ अंकित हैं। यह बात उन्होंने माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं (त्रिशताब्दी) जन्म जयंती के अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कही है।
उन्होंने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर एक साधारण परिवार में जन्मीं बालिका हैं, जो भगवान शिव की उपासक रहीं। वह तत्कालीन में समय में एक ऐसी न्यायप्रिय रानी रहीं, जिन्होंने जीवन पयर्न्त धमर् के मागर् का अनुसरण किया। उन्होंने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक खण्डित हुये मन्दिरों का जीर्णोद्वार कराने के साथ ही सनातन संस्कृति के गौरव को पुनजीर्वित करने का कायर् भी किया। रानी अहिल्याबाई आदर्श शासन की शिल्पकार रहीं, जिसके तहत उन्होने सन् 1767 में रानी अहिल्याबाई ने महेश्वर में हथकरघा आधारित कुटीर उद्योग स्थापित किया।
उन्होंने कहा कि भारत वर्ष की महिलायें प्रतिभावान एवं सशक्त हैं, जिसको आधार मानते हुये हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में आंतकवाद को सबक सिखाने के लिये आपरेशन सिन्दूर अभियान चलाया। रानी अहिल्याबाई ने अपने सम्पूणर् जीवन में अपने राज्य के प्रजा का पोषण किया। हम सभी को उनके प्रेरणादायी प्रसंगों को शहर एवं गांव तक पहुंचाने में सहयोग करना चाहिए, जिससे हमारे परिवार की महिलायें अपने जीवन में आने वाली समस्याओं का डटकर सामना कर सके। इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2024-25 के अन्तर्गत 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उच्च श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले होनहार छात्राओं को टैबलेट वितरित कर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं महिला ग्राम प्रधानों तथा मुख्यमंत्री बालसेवा योजना के अन्तगर्त पात्र लाभाथिर्यों को टैबलेट एवं प्रशस्त्रि पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंचासीन अतिथियों द्वारा उपस्थित नारी शक्ति के उत्साहवधर्न हेतु महिला लाभाथिर्यों के साथ समूहचित्र भी लिया गया।
कायर्क्रम में सदस्य विधान परिषद उप्र श्रीमती रमा निरंजन, सदस्य राज्य महिला आयोग उप्र श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम, विधायक सदर रवि शर्मा, विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, सदस्य विधान परिषद रामतीर्थ सिंघल, जिलाध्यक्ष महानगर भाजपा हेमन्त परिहार, जिलाध्यक्ष ग्रामीण प्रदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जयदेव पुरोहित सहित ब्लॉक प्रमुख, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी में हिन्दी प्रभाग के प्रोफेसर मुन्ना तिवारी, बीडीसी एवं ग्राम प्रधान गणमान्य अतिथि, कायर्क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, जिला विकास अधिकार सुनील कुमार, उप निदेशक संस्कृति विभाग डॉ. मनोज कुमार गौतम, उपायुक्त स्वतः रोजगार ब्रजमोहन अम्बेड, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रती वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी बालगोविन्द श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पयर्टन अधिकारी श्रीमती कीर्ति शुक्ला, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कायर्क्रम का संचालन वरिष्ठ समाज सेविका एवं शिक्षाविद् डॉ. नीति शास्त्री द्वारा किया गया।


