Jhansi News: सांसद विधायक खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ 14 अक्टूबर को

Jhansi News: झांसी‑ललितपुर में सांसद/विधायक खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ, युवा खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

Gaurav kushwaha
Published on: 13 Oct 2025 7:13 PM IST
Jhansi News: सांसद विधायक खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ 14 अक्टूबर को
X

सांसद विधायक खेल महोत्सव 2025  (photo: social media ) 

Jhansi News: संसदीय क्षेत्र झांसी-ललितपुर के युवाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन देने एवं उन्हें नया मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित “सांसद / विधायक खेल महोत्सव 2025” का भव्य शुभारंभ 14 अक्टूबर 2025, प्रातः 7:30 बजे जी.आई.सी. ग्राउंड, झांसी में होगा।

इस वर्ष इस आयोजन को “सांसद / विधायक खेल महोत्सव 2025” के नाम से आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना, प्रतिभाओं को पहचान देना तथा उन्हें खेलो इंडिया जैसे राष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करना है।

आयोजन के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से —एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, शतरंज आदि खेल शामिल हैं। प्रतियोगिताएं चरणबद्ध रूप में आयोजित होंगी। ग्राम स्तर से प्रारंभ होकर ब्लॉक, विधानसभा, जिला और अंततः लोकसभा स्तर तक प्रतिस्पर्धाएं संपन्न होंगी। प्रत्येक स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

पूर्व में यह प्रतियोगिता “सांसद खेल स्पर्धा” के नाम से आयोजित की जाती रही है, जिसमें हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।इस वर्ष भी महोत्सव में क्षेत्र के युवाओं, जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और नागरिकों की व्यापक सहभागिता अपेक्षित है। यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देगा, बल्कि स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Next Story