Jhansi News: झूठे आरोपों से परेशान महिला ने खाया ज़हर, मौत से पहले छोड़ा सुसाइड नोट

Jhansi News: गुरसराय में हालत और बिगड़ने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन एम्बुलेंस में ले जाते समय ही महिला ने दम तोड़ दिया।

Gaurav kushwaha
Published on: 21 July 2025 4:12 PM IST
Jhansi News: झूठे आरोपों से परेशान महिला ने खाया ज़हर, मौत से पहले छोड़ा सुसाइड नोट
X

झूठे आरोपों से परेशान महिला ने खाया ज़हर  (photo: social media )

Jhansi News: जनपद के गरौठा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरारू में एक महिला ने गंदे औऱ झूठे आरोपों से तंग आकर जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 35 वर्षीय जयंती पत्नी राजेंद्र कोरी ने सोमवार को आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में गुरसराय रेफर किया गया। गुरसराय में हालत और बिगड़ने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन एम्बुलेंस में ले जाते समय ही महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतका ने मरने से पहले अपने हाथ से एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें गांव के ही राम प्यारी और उसके पति झुन्नू पर झूठे और गंदे आरोप लगाने का आरोप लगाया गया है। जयंती ने पत्र में कहा कि उसके बच्चों को अनाथ करने की जिम्मेदार यही दो लोग हैं। साथ ही अपने ससुराल पक्ष को निर्दोष बताया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेजा

सूचना मिलने पर गरौठा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

मृतका के पति राजेंद्र फरीदाबाद में मजदूरी करते हैं। उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। महिला की मौत से पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Next Story