Jhansi News: 1 अगस्त से शुरू हो रहा है स्कूल आधारित टीडी टीकाकरण अभियान

Jhansi News: इस अवसर पर सीएमओ झांसी ने बताया कि दिनांक 1 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के मध्य स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

Gaurav kushwaha
Published on: 30 July 2025 9:26 PM IST
Jhansi News: 1 अगस्त से शुरू हो रहा है स्कूल आधारित टीडी टीकाकरण अभियान
X

1 अगस्त से शुरू हो रहा है स्कूल आधारित टीडी टीकाकरण अभियान  (photo: social media )

Jhansi News: जनपद में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बच्चों को प्रतिरक्षित किए जाने हेतु प्राथमिकता के आधार पर विशेष प्रयास किए जाते हैं। वर्तमान में डिप्थीरिया के बढ़ते हुए केसों के दृष्टिगत प्रदेश सरकार की ओर से स्कूल आधारित टीडी टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

इस अवसर पर सीएमओ झांसी ने बताया कि दिनांक 1 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के मध्य स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के साथ समन्वय कर छूटे हुए बच्चों के लिए स्कूल आधारित टीकाकरण की कार्य योजना तैयार की गई है। अभियान में सभी स्कूलों में टीडी 10 (कक्षा 5, के 10 वर्ष आयु के छूटे हुए बच्चे) तथा टीडी 16 (कक्षा 10, के 16 वर्ष आयु के छूटे हुए बच्चे)का टीकाकरण किया जाएगा | जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर ने बताया कि जनपद में विगत 24 अप्रैल 2025 से 10 मई 2025 के मध्य अभियान चलाया जा चुका है। इस बार छूटे हुए 74 विद्यालयों के लगभग 5400 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक एएनएम अपने-अपने उपकेंद्र क्षेत्र के सभी स्कूलों एवं मदरसों को सूचीबद्ध कर कार्ययोजना के अनुसार बच्चों को आच्छादित करते हुए टीडी का टीका लगाएंगी।

लेटर हेड पर पत्र जारी

स्कूल आधारित टीडी टीकाकरण अभियान हेतु बबीना क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह पारीछा ने लेटर हेड पर पत्र जारी कर सभी अभिभावकों से अपील की है कि नियमित टीकाकरण के अंतर्गत टीडी-10 व टीडी-16 से छूटे हुए बच्चों को टीडी का टीका अवश्य लगवाएं, जिससे बच्चों में टिटनेस एवं डिप्थीरिया की बीमारी से बचाव किया जा सके।

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस विपिन मैत्रेय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजय शुक्ला, बेसिक शिक्षा विभाग से रत्नेश त्रिपाठी, यूनिसेफ से आदित्य जायसवाल, यूएनडीपी से गौरव वर्मा, जेएसआई से रामकिशोर पाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि,डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

1 / 4
Your Score0/ 4
Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Next Story