TRENDING TAGS :
Kanpur News: सावन के चौथे सोमवार पर बारिश के बीच कानपुर के शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Kanpur News: बारिश के बावजूद भी शहर के कैलाशपति मंदिर ,खेरेश्वर मंदिर, खेरपति मंदिर ,नागेश्वर मंदिर ,भूतेश्वर मंदिर, केदारेश्वर मंदिर में भक्तों की दर्शन के लिए भीड़ पहुंच रही है।
Kanpur News
Kanpur News: कानपुर में सावन के चौथे सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। लगातार 28 घंटे से हो रही बारिश और सोमवार की सुबह से तेज वर्षा के बावजूद मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शहर के परमठ स्थित श्री आनंदेश्वर मंदिर में भक्त 2 फीट जलभराव से होकर भी दर्शन करने पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें दिखाई दीं। भक्त "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारे लगाते हुए दर्शन करते रहे।
निरंतर बारिश के बावजूद, रविवार की रात 2 बजे मंगला आरती के बाद दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। मंदिर प्रशासन के अनुमान के अनुसार दोपहर 12 बजे तक एक लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन कर लिए थे।मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और मंदिर प्रशासन के सेवक कतारों को व्यवस्थित करने तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात किए गए हैं।पुलिस प्रशासन ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस बल को गंगा घाटों के किनारे तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, मंदिर के भीतर लाइनों को व्यवस्थित करने और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। श्री आनंदेश्वर मंदिर के साथ ही शहर के अलग-अलग शिवालयों में भक्तों की भीड़ पहुंच रही है।
बारिश के बावजूद भी शहर के कैलाशपति मंदिर ,खेरेश्वर मंदिर, खेरपति मंदिर ,नागेश्वर मंदिर ,भूतेश्वर मंदिर, केदारेश्वर मंदिर में भक्तों की दर्शन के लिए भीड़ पहुंच रही है। मंदिर के बाहर लंबी कतारें दिखाई दे रही है ।रिमझिम बारिश के बीच भी लोग दर्शन के लिए लाइन में लगकर दर्शन करने का इंतजार कर रहे हैं। जल भराव के कारण लोगों को रास्तों में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। मंदिर जाने वाले रास्तों पर जल भराव होने के कारण लोगों की गाड़ियां भी बंद हो गई ,जिसके कारण उन्हें वहां से पैदल घसीटते हुए गाड़ी ले जानी पड़ी।


